Skip to main content

ताजा खबर

विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में जमकर बोल रहा करुण नायर का बल्ला, 752 के अविश्वसनीय औसत से अनुभवी खिलाड़ी ने जड़े हैं रन

Karun Nair (Photo Source: X)

इस समय खेले जा रहे विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में विदर्भ के कप्तान करुण नायर का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। करुण नायर ने इस पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए विरोधी टीम के बल्लेबाजों की जमकर क्लास लगाई है।

बता दें कि, अनुभवी खिलाड़ी ने विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में विदर्भ की ओर से खेलते हुए 8 मैच की 7 पारी में 752 के अविश्वसनीय औसत से 752 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 163* रन रहा है। करुण नायर ने अभी तक इस टूर्नामेंट में पांच शतक और एक अर्धशतक बनाया है। सोशल मीडिया पर शानदार बल्लेबाज के इस प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा हो रही है।

इस समय विदर्भ टीम महाराष्ट्र के खिलाफ इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेल रही है। इस मुकाबले में भी करुण नायर ने अपनी छाप छोड़ी और धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 9 चौके और 5 छक्कों की मदद से 88* रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इससे पहले करुण नायर ने 122* रन, 112 रन, 111* रन, 163* रन, 44* रन और 122* रन जड़े हैं।

Is it time for Karun Nair to take his spot in international cricket again? 🔄🗣️ pic.twitter.com/UA1DZG5kJy

— CricTracker (@Cricketracker) January 16, 2025

विदर्भ विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 के फाइनल में अपनी जगह बनाने को जरूर देखेगी

मैच की बात की जाए तो विदर्भ की ओर से विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में तीन विकेट खोकर 380 रन बनाए हैं। विदर्भ के बल्लेबाजों ने अपना काम बखूबी से निभाया। टीम की ओर से यश राठौड़ ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 101 गेंदों में 14 चौके और 1 छक्के की मदद से 116 रनों की बेहतरीन पारी खेली जबकि ध्रुव शेरॉय ने 120 गेंदों में 14 चौकों और 1 छक्के की मदद से 114 रन बनाए। इन दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 224 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की।

जितेश शर्मा की बात की जाए तो उन्होंने 51 रन बनाए। जितेश शर्मा ने अपनी इस पारी में तीन छक्के और तीन चौके जड़े। महाराष्ट्र को अगर फाइनल में अपनी जगह बनानी है तो उन्हें 50 ओवर में 381 रन बनाने होंगे। फिलहाल विदर्भ इस मैच में काफी आगे है।

আরো ताजा खबर

30 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान...

SM Trends: 30 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन...

IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Riyan Parag (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का...

2027 WC के लिए क्लासेन को संन्यास से वापस बुलाए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड – इंग्लैंड के पूर्व स्टार ने की अपील

IPL 2026: HEINRICH KLASSEN (image via X) जैसे-जैसे दक्षिण अफ्रीका की धरती पर 2027 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप नजदीक आ रहा है, इंग्लैंड के पूर्व महान बल्लेबाज केविन पीटरसन ने...