Skip to main content

ताजा खबर

टीम इंडिया के धाकड़ खिलाड़ियों को लगा बड़ा झटका, BCCI के उठाए कड़े कदम, इन चीजों पर लगा प्रतिबंध

Indian Cricket Team (Photo Source: Getty Images)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों के प्रदर्शन को और बेहतर करने के लिए कुछ सख्त कदम उठाए हैं। उन्होंने अपने नियम में बदलाव किए हैं ताकि भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

बता दें कि, हाल ही में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेली थी। ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैच की टेस्ट सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया। इस सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी खराब रहा। सीनियर खिलाड़ी जैसे रोहित शर्मा और विराट कोहली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। जहां एक तरफ रोहित शर्मा ने पांच पारी में सिर्फ 6.20 के औसत से रन बनाए वहीं दूसरी ओर विराट कोहली ने 9 पारी में सिर्फ 190 रन बनाए।

बीसीसीआई ने नए नियम जारी किए हैं जिसमें कोई भी खिलाड़ी अब अपने पर्सनल हेयर स्टाइलिश, पर्सनल कुक या सुरक्षाकर्मी को अंतरराष्ट्रीय दौरे में अपने साथ नहीं ले जा सकता है। यही नहीं बोर्ड ने यह भी अनुरोध किया है कि खिलाड़ी मुकाबला और अभ्यास सत्रों के दौरान सभी यात्रा के लिए टीम परिवहन का उपयोग करेंगे। वो अपनी गाड़ी से यात्रा नहीं कर सकते हैं।

इन सबके अलावा अगर टीम इंडिया 45 दिनों से अधिक का विदेशी दौरा करती है तो उनके परिवार वाले अधिकतम 14 दिनों के लिए ही जा सकते हैं। कम दौरे के लिए यह अनुमति एक सप्ताह तक सीमित कर दी गई है।

टीम इंडिया को अब इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज खेलनी है

टीम इंडिया को अब इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर में व्हाइट बॉल सीरीज खेलनी है जिसमें 5 मैच की टी20 और तीन मैच की वनडे सीरीज शामिल है। यह दौरा 22 जनवरी से शुरू होगा जिसमें पहले 5 मैच की टी20 सीरीज के लिए जाएगी। वनडे सीरीज की शुरुआत 6 फरवरी से नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होगी।

टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा हो गई है। आगामी टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को करते हुए देखा जाएगा। यही नहीं इस व्हाइट बॉल सीरीज के बाद टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी भाग लेना है जिसकी शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है।

আরো ताजा खबर

ENG vs SL 2026: इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीम का ऐलान; डोनाल्ड और क्रोकॉम्बे को पहली बार मिला मौका

ENG vs SL: England Cricket team (Image credit Twitter – X) ENG vs SL: इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए अपनी टीमों का ऐलान...

‘ये क्या कर दिया तूने’: सुरेश रैना ने किया खुलासा, उनके संन्यास के तुरंत बाद रिटायरमेंट लेने पर ऐसा था एमएस धोनी का रिएक्शन

Suresh Raina Opens Up on Retiring Alongside MS Dhoni and Their Enduring Bond (image via X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) ने 15 अगस्त 2020 की उस भावुक...

5 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. Women’s Asia Cup 2026: यूएई ने इंडोनेशिया पर छह विकेट से आसान जीत हासिल की शुक्रवार, 4 सितंबर को दुबई में खेले गए...

भारत और जापान के बीच एशियन गेम्स में होगा ऐतिहासिक T20I मुकाबला, जानिए इस मैच के बारे में वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Indian cricket team(Image credit Twitter – X) भारत और जापान की क्रिकेट टीमें जल्द ही एक ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों देशों के बीच यह खास मैच...