Skip to main content

ताजा खबर

Kevin Pietersen बनना चाहते हैं टीम इंडिया के बैटिंग कोच, पोस्ट पर कमेंट करके जताई अपनी इच्छा

Kevin Pietersen. (Photo Source: Alex Davidson/Getty Images)

जब से गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बने हैं, तब से भारतीय टीम के प्रदर्शन में लगातार गिरावट देखने को मिली है। गौतम गंभीर के कार्यकाल में टीम इंडिया का जैसा प्रदर्शन रहा है उसे देखते हुए अब ये खबर आ रही है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) टीम इंडिया के लिए एक बैटिंग कोच की फिर से तलाश कर रही है।

सोशल मीडिया पर यह खबर जैसे ही वायरल हुई, पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर केविन पीटरसन ने भारत के बैटिंग कोच बनने की इच्छा जाहिर की। बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद बतौर कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो गया था। उसके बाद गौतम गंभीर को टीम इंडिया का नया हेड कोच बनाया गया।

गौतम गंभीर के साथ अभिषेक नायर टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच बने, जबकि साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्न मोर्कल को बॉलिंग कोच बनाया गया। टी दिलीप टीम इंडिया के फील्डिंग कोच बने रहे, जबकि रेयान टेन डेशखाटे को टीम इंडिया का दूसरा असिस्टेंट कोच बनाया गया। द्रविड़ के कार्यकाल में विक्रम राठौर टीम इंडिया के बैटिंग कोच थे, जबकि पारस म्हाम्ब्रे टीम इंडिया के बॉलिंग कोच थे।

टीम इंडिया के बैटिंग कोच बनना चाहते हैं Kevin Pietersen

इसी बीच सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के नए बैटिंग कोच की तलाश को लेकर की गई एक पोस्ट के जवाब में केविन पीटरसन ने लिखा, ‘Available!’ (उपलब्ध!), भारतीय टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में बॉलिंग में पूरी तरह से जसप्रीत बुमराह पर निर्भर रहा है, वहीं बल्लेबाजी की बात करें तो यशस्वी जायसवाल के अलावा कोई और बैटर कुछ खास नहीं कर पा रहा है।

Available!

— Kevin Pietersen🦏 (@KP24) January 16, 2025

केविन पीटरसन की बात करें तो वह 44 साल के हैं और इंग्लैंड की ओर से कुल 104 टेस्ट, 136 वनडे और 37 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। पीटरसन के खाते में तीनों फॉर्मेट में क्रम से 8181, 4440 और 1176 रन दर्ज हैं। इसके अलावा उन्होंने तीनों फॉर्मेट में 10, 7 और एक विकेट भी चटकाए हैं।

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026, NZ vs SL: हेड टू हेड आंकड़ों पर डालें नजर, न्यूजीलैंड का श्रीलंका पर रहा है दबदबा!

T20 WC 2026, NZ vs SL (Iimage via getty) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 सुपर 8 स्टेज और भी मुश्किल हो गया है। मैच 46 में न्यूजीलैंड का सामना...

NZ vs SL, Super 8: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर होंगी सभी की निगाहें

T20 WC 2026, NZ vs SL: 3 key players to watch out for (image via getty) 25 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आईसीसी टी20 विश्व कप के...

NZ vs SL: सुपर 8 के इस एहम मुकाबले से पहले, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI पर एक नजर डालें

NZ vs SL, T20 WC 2026 (image via getty) न्यूजीलैंड और श्रीलंका बुधवार, 25 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के सुपर...

NZ vs SL, Super 8: मैच में रहेगा स्पिनर्स का दबदबा! क्या कहती है पिच और वेदर रिपोर्ट? पढ़ें यहां

T20 WC 2026, NZ vs SL (image via getty) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के दौरान 25 फरवरी, 2026 को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूजीलैंड का सामना श्रीलंका...