Skip to main content

ताजा खबर

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के लिए ये हो सकता है मैच विनिंग बाॅलिंग काॅम्बिनेशन, नवजोत सिंह सिद्धू ने की बड़ी भविष्यवाणी 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के लिए ये हो सकता है मैच विनिंग बाॅलिंग काॅम्बिनेशन नवजोत सिंह सिद्धू ने की बड़ी भविष्यवाणी

Navjot Singh Sidhu (Image Credit- Twitter X)

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्राॅफी टूर्नामेंट शुरू होने में अब बहुत ही कम समय बचा है। गौरतलब है कि 8 देशों के बीच खेले जाने वाले टूर्नामेंट की शुरुआत 18 फरवरी से पाकिस्तान की मेजबानी में हो रही है। पहला मैच गत चैंपियन पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुल्तान स्टेडियम में खेला जाएगा।

तो वहीं भारतीय टीम अपने विजयी अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मैच से करेगी। दूसरी ओर, टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर और जाने-माने कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू का बड़ा बयान सामने आया है। सिद्धू ने बताया है कि इस टूर्नामेंट में भारत का मैच विनिंग काॅम्बिनेशन क्या हो सकता है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही सिद्धू से ऑस्ट्रेलिया से एक क्रिकेट फैन ने सवाल पूछा कि क्या अर्शदीप सिंह भारत के लिए वो काम कर सकते हैं, जो आईसीसी टूर्नामेंट में जसप्रीत बुमराह करते हैं? तो इस फैन को जबाव देते हुए सिद्धू ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा-

तेज गेंदबाज जोड़े में या झुंड में शिकार करते हैं। एक अकेला भेड़िया एक झुंड के अलावा और कुछ नहीं बल्कि प्रभावी होता है। मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी के साथ, अगर मोहम्मद शमी फिट हैं और अर्शदीप जैसे बाएं हाथ के गेंदबाज का होना टीम के लिए बड़ी संपत्ति है। जब हमने 2024 का टी20 वर्ल्ड कप जीता था, तो बुमराह और अर्शदीप दोनों 13-13 गेंदों बाद विकेट ले रहे थे। ये 4 एक घातक मैच विनिंग काॅम्बिनेशन हो सकते हैं, अथक दबाव।

देखें सिद्धू की यह पोस्ट

ICC Champions Trophy 2025 Full Schedule

19 फरवरी – पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची

20 फरवरी – भारत बनाम बांग्लादेश, दुबई

21 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, कराची

22 फरवरी – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर

23 फरवरी – पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई

24 फरवरी – बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी

25 फरवरी – ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, रावलपिंडी

26 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर

27 फरवरी – पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी

28 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर

1 मार्च – साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची

2 मार्च – न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई

4 मार्च – सेमीफाइनल 1, दुबई

5 मार्च – सेमीफाइनल 2, लाहौर

9 मार्च – फाइनल, लाहौर (नोट: अगर भारत फाइनल के लिए क्वालिफाई करती है, तो यह मैच दुबई में होगा)

10 मार्च – फाइनल के लिए रिजर्व दिन

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

LPL 2026: पूर्व भारतीय गेंदबाज जहीर खान लंका प्रीमियर लीग में इस टीम के मालिक बने 

Zaheer Khan (Image Credit- Twitter X) भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान ने क्रिकेट में अपनी ओनरशिप (मालिकाना हक) का दायरा बढ़ाया है। उन्होंने और बिजनेसमैन नागेंद्र...

SL vs IND 2026: इस खिलाड़ी के बिना ही श्रीलंका पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम: रिपोर्ट्स 

Team india (Image Credit- Twitter X) 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया मंगलवार, 5 अगस्त को यहां श्रीलंका पहुंच चुकी है।...

‘खुद से रिटायर नहीं होंगे रोहित शर्मा’ हिटमैन को लेकर आखिरी किसने दिया ऐसा बयान?

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) 19 जुलाई, 2026 को लॉर्ड्स में भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के मैच जिताऊ प्रदर्शन के बाद, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने...

5 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. सुनील नरेन ने बढ़ाया उस्मान तारिक का हौसला, आलोचनाओं पर दी खास सलाह पाकिस्तान के युवा स्पिनर उस्मान तारिक ने खुलासा किया है...