
Reeza Hendricks (Image Source: CSA Twitter)
दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन सलामी बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के स्क्वॉड में शामिल ना किए जाने को लेकर अपना पक्ष रखा है। रीजा हेंड्रिक्स ने कहा कि भले ही उन्हें टीम में शामिल न किया गया हो लेकिन शानदार खिलाड़ी को उम्मीद थी कि उन्हें टीम में जगह जरूर मिलेगी।
रीजा हेंड्रिक्स ने अक्टूबर 2024 में अपना अंतिम वनडे मैच खेला था। इस धाकड़ खिलाड़ी का प्रदर्शन वनडे फॉर्मेट में इतना अच्छा नहीं रहा है। रीजा हेंड्रिक्स ने 38 वनडे मैच में 27.05 के औसत से 974 रन बनाए हैं।
रिपोर्टर से बात करते हुए रीजा हेंडरिक्स ने कहा कि, ‘बहुत ही बुरा लगा लेकिन मेरी उम्मीदें ज्यादा ऊपर नहीं थी। मैं पिछली वनडे टीम का भी भाग नहीं था और इसी वजह से मैंने ज्यादा उम्मीदें नहीं लगाई थी। लेकिन मैं टीम में शामिल जरूर होना चाहता था।’
इस समय मेरा पूरा फोकस SA20 पर है: रीजा हेंड्रिक्स
रीजा हेंड्रिक्स ने आगे कहा कि, ‘लेकिन हां यही जिंदगी है। हमें आगे बढ़ना चाहिए। इस समय मेरा पूरा फोकस SA20 पर है। मैं अगले मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। मुझे पूरी उम्मीद है कि आने वाली चुनौतियों के लिए मैं पूरी तरह से तैयार हूं।’
बता दें कि, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। यह शानदार टूर्नामेंट पाकिस्तान और UAE में खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका की बात की जाए तो टीम को अपना पहला मैच 21 फरवरी को अफगानिस्तान के खिलाफ कराची के नेशनल स्टेडियम में खेलना है। दक्षिण अफ्रीका के साथ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप A में अफगानिस्तान, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया भी है। यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि दक्षिण अफ्रीका टीम आगामी टूर्नामेंट में कैसा प्रदर्शन करती है।
दक्षिण अफ्रीका टीम ने आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी 1998 के बाद एक भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने अपनी जगह पक्की की थी लेकिन उन्हें भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
“This article is sourced from CricTracker’s feed”
BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच
Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

