Skip to main content

ताजा खबर

जसप्रीत बुमराह बने ICC प्लेयर ऑफ द मंथ, विमेंस कैटेगरी में स्मृति को पछाड़ इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

जसप्रीत बुमराह बने ICC प्लेयर ऑफ द मंथ, विमेंस कैटेगरी में स्मृति को पछाड़ इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

Jasprit Bumrah & Annabel Sutherland (Photo Source: X)

आईसीसी ने दिसंबर महीने के मेन्स और विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर मेन्स कैटेगरी में अवॉर्ड अपने नाम किया। वहीं, विमेंस कैटेगरी में ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी एनाबेल सदरलैंड ने अवॉर्ड जीता।

बुमराह ने कमिंस और डेन पेटरसैन को पछाड़ जीता अवॉर्ड

दिसंबर महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए जसप्रीत बुमराह के साथ ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस और साउथ अफ्रीकी गेंदबाज डेन पैटरसन नॉमिनेट हुए थे। बुमराह ने दिसंबर महीने में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों में 14.22 के औसत से 22 विकेट लिए थे। उन्होंने एडिलेड टेस्ट में चार विकेट, गाबा में 6 और मेलबर्न में 9 विकेट लिए थे। बुमराह आईसीसी टेस्ट रैकिंग में 908 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर हैं। वह हाईएस्ट रैकिंग हासिल करने वाले भारत के पहले गेंदबाज भी हैं।

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतने के बाद जसप्रीत बुमराह कहा,

“मैं दिसंबर के लिए ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ चुने जाने से खुश हूं। व्यक्तिगत पुरस्कारों के लिए चुना जाना हमेशा अच्छा होता है, और अपने प्रयासों के लिए पहचाना जाना हमेशा अच्छा लगता है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अब तक की सबसे कड़ी प्रतिस्पर्धाओं में से एक थी और मेरे लिए वहां जाकर अपने देश के लिए प्रदर्शन करना सम्मान की बात थी।”

जसप्रीत बुमराह आईसीसी मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर और मेन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए भी नॉमिनेटेड हैं। गेंदबाज को उम्मीद होगी की कि वह ये अवॉर्ड्स भी अपने नाम करें।

भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में शानदार था सदरलैंड का प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड ने भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में शानदार खेल दिखाया। सदरलैंड ने 67.25 के औसत से 269 रन बनाए और पांच पारियों में 9 विकेट भी चटकाए। उन्होंने भारत के खिलाफ ब्रिस्बेन में दूसरे वनडे में 39 रन देकर चार विकेट झटके थे।

तीसरे वनडे में 98 गेंदों में 110 रन की पारी खेल प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड अपने नाम किया था। एनाबेल ने फिर, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 81 गेंदों में 105 रन की नाबाद पारी खेली। फिर दूसरे वनडे में 42 रन बनाए और तीन विकेट भी चटकाए थे।

आईसीसी वुमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ जीतने के बाद एनाबेल सदरलैंड ने कहा,

“दिसंबर हमारे लिए एक शानदार महीना रहा और टीम की सफलता में योगदान दे पाना अच्छा रहा। हमारे पास टीम में बहुत गहराई है, इसलिए मैदान पर कुछ समय बिताने के मौकों का पूरा लाभ उठा पाना वाकई अच्छा रहा। आगामी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप से पहले वे वनडे मैच हमारे लिए वाकई महत्वपूर्ण थे और भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों सीरीज जीतना शानदार रहा।”

एनाबेल सदरलैंड भी आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर और वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए भी नॉमिनेटेड हैं।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026: ऐसे फ्री में देखें न्यूजीलैंड बनाम भारत तीसरा टी20 मैच लाइव

Naman Dhir (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। इस समय न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच मैचों...

न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से पहले पत्नी संग कृष्णदास के संगीत-भजन कार्यक्रम में नजर आए विराट कोहली, देखें वीडियो

Anushka Sharma and Virat Kohli Spotted at Krishna Das Kirtan in Mumbai (image via X) 25 अक्टूबर, रविवार की शाम को बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा और क्रिकेट आइकन विराट कोहली...

लगातार दो मैचों में 50-50 रन गंवाने के बाद क्या तीसरे T20 मैच में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? कोच ने दिया बड़ा अपडेट

Bhuvneshwar Kumar (Image Credit- Twitter X) अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) करीब 4 साल के लंबे इंतजार के बाद, भारतीय टी20 टीम में वापसी करने में सफल रहे थे।...

वनडे में 150 विकेट वाले क्लब में शाहीन अफरीदी की एंट्री! तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट

Shaheen Shah Afridi completes 150 ODI Wickets (image via getty) रविवार, 25 अक्टूबर को पाकिस्तान के कप्तान और प्रमुख तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने वनडे इंटरनेशनल (वनडे) क्रिकेट में...