Skip to main content

ताजा खबर

आईसीसी Women’s ODI Bowling Rankings में हुआ बड़ा बदलाव, इस स्थान पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर 

आईसीसी Women’s ODI Bowling Rankings में हुआ बड़ा बदलाव, इस स्थान पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर 

Ashleigh Gardner (Pic Source-Twitter)

हाल में ही जारी ताजा आईसीसी वीमेन ओडीआई बाॅलिंग रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर (Ashleigh Gardner) को बड़ा फायदा पहुंचा है। नई रैंकिंग जारी होने के बाद अनुभवी क्रिकेटर ने करियर बेस्ट रैंकिंग हासिल कर ली है। जारी वीमेन एशेज सीरीज के पहले मैच में गार्डनर ने इंग्लैंड को हराने में गेंद और बल्ले से बेहतरीन योगदान दिया था।

इस मैच में उन्होंने 19 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे, तो वहीं बल्लेबाजी में 42* रनों की नाबाद पारी खेली। साथ ही इस हरफनमौला खेल के बाद वह महिला ऑलराउंडर श्रेणी में भी करियर बेस्ट रैंकिंग पर पहुंच चुकी है।

महिला वनडे क्रिकेट में गार्डनर के इस समय 722 रेटिंग पाॅइंट हैं, और वह गेंदबाजों की श्रेणी में दूसरे नंबर पर बनी हुई हैं, उन्हें 1 स्थान का फायदा हुआ है। तो वहीं ऑलराउंडर्स में 407 रेटिंग पाॅइंट के साथ वह दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। यह दोनों ही विभागों में खिलाड़ी की बेस्ट आईसीसी रैंकिंग है।

किम गार्थ को भी पहुंचा

इसके अलावा हाल में ही भारत के खिलाफ जारी आईसीसी वीमेन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने के चलते ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज किम गार्थ (Kim Garth) को भी बड़ा फायदा पहुंचा है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में उन्होंने 3 विकेट हासिल किए थे। 5 स्थान की छलांग के साथ वह 10वें नंबर पर पहुंच गई है। यह उनकी करियर बेस्ट रैंकिंग है। गार्थ के इस समय 592 रेटिंग पाॅइंट हैं।

साथ ही वनडे क्रिकेट में बल्लेबाजों की श्रेणी में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली 5वें नंबर पर पहुंच गई हैं। उन्होंने हाल में ही इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच में 70 रनों की पारी खेली थी। तो वहीं भारतीय टीम की मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज जेमिमा राॅड्रिग्स को भी आयरलैंड के खिलाफ शतक लगाने का फायदा पहुंचा है। तीन स्थानों की छलांग के साथ वह करियर बेस्ट 19वें पायदान पर पहुंच गई हैं।

আরো ताजा खबर

IRE vs IND 2026: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर रविचंद्रन अश्विन की बड़ी सलाह, बोले ‘जल्दबाजी ठीक नहीं’

Ravichandran Ashwin Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली।...

“2027 ODI WC के स्क्वाड में रोहित शर्मा मेरी पसंद नहीं होंगे” – संजय मांजरेकर का बड़ा बयान

Sanjay Manjrekar (Photo Source: Twitter X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने यह कहकर एक बड़ी क्रिकेट बहस छेड़ दी है कि रोहित शर्मा 2027 वनडे विश्व कप...

SM Trends: 27 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आयरलैंड दौरे पर मौजूद भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही...

‘आखिर टीम में उनका योगदान क्या है?’ – पहले T20I के बाद आकाश चोपड़ा ने वॉशिंगटन सुंदर के इस्तेमाल पर उठाए सवाल

Aakash Chopra questions Washington Sundar’s utilisation after 1st T20I (image via getty) आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20आई में भारत की हार के बाद, भारत के पूर्व टेस्ट ओपनर आकाश चोपड़ा...