Skip to main content

ताजा खबर

रिपोर्ट्स: रन न बनाने पर खिलाड़ियों की कटेगी सैलरी? देखें बीसीसीआई का नया रूल

रिपोर्ट्स: रन न बनाने पर खिलाड़ियों की कटेगी सैलरी? देखें बीसीसीआई का नया रूल

Rohit Sharma and Ajit Agarkar (Image Credit- Twitter X)

Performance-based variable pay for Team India: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारियों ने शनिवार, 11 जनवरी को मुंबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में संपन्न पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत के प्रदर्शन की समीक्षा बैठक की, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा, मुख्य कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर शामिल हुए।

मंगलवार को इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, समीक्षा बैठक में जो सुझाव दिए गए, उनमें से एक खिलाड़ियों के लिए प्रदर्शन-आधारित सैलरी मॉडल होना चाहिए। जिसे Performance-based variable pay कहा जाता है।

जानकारी के अनुसार, इस तरह के प्रस्ताव को लाने के पीछे का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि खिलाड़ी अधिक “जवाबदेह” बनें और यदि आवश्यक हो, तो उनके प्रदर्शन के आधार पर वेतन में कटौती की जाए। बताया गया है कि यदि किसी खिलाड़ी का प्रदर्शन अच्छा नहीं है, तो इससे उसकी कमाई प्रभावित होगी।

इंडियन एक्सप्रेस ने एक सूत्र के हवाले से बताया, “यह सुझाव दिया गया कि खिलाड़ियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और यदि उनका प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं पाया जाता है, तो उन्हें वेतन में कटौती का सामना करना चाहिए।”

पिछले साल ही बीसीसीआई ने शुरू की थी इंसेंटिव सिस्टम

पिछले साल बीसीसीआई ने अपने टेस्ट खिलाड़ियों के लिए प्रोत्साहन प्रणाली शुरू की थी। इसके तहत, जो खिलाड़ी 2022-23 सीजन से 50 प्रतिशत से अधिक टेस्ट मैचों में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहे हैं, उन्हें प्रति मैच ₹30 लाख का वित्तीय प्रोत्साहन मिलेगा।

यह राशि बढ़कर ₹45 लाख प्रति मैच हो जाती है, यदि कोई खिलाड़ी किसी सीजन के 75 प्रतिशत से अधिक मैचों में खेलता है। इसे टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए ₹40 करोड़ के फंड के तहत पेश किया गया था, क्योंकि टी20 फॉर्मेट और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिलाड़ियों के लिए अधिक आकर्षक बनते जा रहे हैं।

खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट को दे रहे कम महत्व

बैठक के दौरान शीर्ष अधिकारियों ने इस बात पर भी चर्चा की कि कुछ खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट को कम महत्व दे रहे हैं और इसके प्रति उनमें ‘इच्छा की कमी’ है।

सूत्र ने कहा, “इस बात पर चर्चा हुई कि क्या मौजूदा खिलाड़ी भारत के टेस्ट मैच हारने पर थोड़े उदासीन हो जाते हैं। टीम प्रबंधन टेस्ट क्रिकेट के महत्व को समझता है, लेकिन कई खिलाड़ी इसे बहुत अधिक महत्व नहीं देते हैं।”

गौरतलब है कि, ऑस्ट्रेलिया से सीरीज हारने के बाद भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से बाहर हो गया है। इसलिए टीम इंडिया जून तक कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं खेलेगी।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से जीती सीरीज

NZ vs IND 2026, 5th T20I: Tim Seifert (image via getty) 1 नवंबर, रविवार को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे मुकाबले में...

1 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से...

न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर रहेंगे ऋषभ पंत, पहले टेस्ट में खेलने पर भी संशय: रिपोर्ट्स

Reports: Rishabh Pant to miss India A’s third unofficial Test against New Zealand A (Image credit Twitter – X) भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लिंकन में इंडिया ए और...

ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, आकाश दीप ने भी मचाया धमाल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए ने बनाए 346 रन

Jurel ton (Image credit Twitter – X) क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन दोनों टीमों...