
MS Dhoni (Image Credit- Instagram)
समय-समय पर MS Dhoni अलग-अलग खेल खेलते हुए दिख जाते हैं, क्रिकेट मैदान के अलावा उनको सबसे ज्यादा बार टेनिस कोर्ट में देखा गया है। अब ऐसी ही कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो फैन्स को काफी पसंद आ रही है और माही भी सुपर फिट दिख रहे हैं।
रॉबिन उथप्पा परेशान हैं MS Dhoni की एक आदत से
ये बात सभी को पता है कि MS Dhoni अपने साथ फोन रखना पसंद नहीं करते हैं, अगर वो मोबाइल रखते भी है तो उसका ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते। इसी को लेकर माही के साथ खेल चुके रॉबिन उथप्पा ने बड़ा बयान दिया है, उथप्पा ने अपने बयान में कहा कि- धोनी अपना फोन नहीं रखते जो एक बहुत बुरी और परेशान करने वाली आदत है, आप उनसे कॉन्टैक्ट नहीं कर सकते और इतने करीबी दोस्त होने के बाद भी हमें उनके मैनेजर को सूचित करना पड़ता है कि हम आ रहे हैं।
टेनिस टूर्नामेंट में MS Dhoni ने दिखाई अपनी ताकत
*सोशल मीडिया पर MS Dhoni की कुछ तस्वीरें इस समय तेजी से वायरल हो रही है।
*इन तस्वीरों में माही टेनिस खेलते हुए नजर आ रहे हैं, रांची से सामने आई हैं तस्वीरें।
*इस दौरान धोनी ने अपने दोस्त सुमित बजाज के साथ मैच भी जीता है टूर्नामेंट में ।
*वहीं टूर्नामेंट के बाद उन्होंने दी सभी को ट्रॉफी और कुछ फैन्स को दिए ऑटोग्राफ।
MS Dhoni की ये तस्वीरें आपको काफी पसंद आएगी
View this post on Instagram
A post shared by Soubhagya Msd Biswal (@soubhagya6785)
अपने डॉग के साथ समय बिताते हुए नजर आ रहे थे माही
View this post on Instagram
A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@ziva_singh_dhoni)
युवराज सिंह के पिता ने की धोनी की तारीफ
समय-समय पर युवराज सिंह के पिता यानी की योगराज सिंह धोनी को लेकर गलत बयान देते हुए नजर आते हैं, लेकिन इस बार कहानी पूरी बदल गई है और योगराज सिंह ने धोनी की तारीफ कर दी है। योगराज सिंह ने अपने बयान में कहा कि-मैं धोनी को बहुत प्रेरित कप्तान मानता हूं, जो लोगों को बता सकते हैं कि क्या करना है। धोनी के बारे में सबसे अच्छी बात यह थी कि वह विकेट को पढ़कर गेंदबाजों को बता सकते थे कि कहां गेंदबाजी करनी है। मुझे उनके बारे में सबसे ज्यादा पसंद यह था कि वह एक निडर व्यक्ति थे।
T20 World Cup 2026, Super 8: वेस्टइंडीज ने एकतरफा मुकाबले में जिम्बाब्वे को 107 रनों से हराया
ZIM vs WI, Super 8: शिमरोन हेटमायर को उनकी रिकॉर्ड-तोड़ हाफ-सेंचुरी के लिए मिला POTM अवार्ड
T20 WC 2026, Super 8: जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज कर, ग्रुप 1 की पाॅइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंची वेस्टइंडीज
T20 World Cup 2026: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

