Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: BPL में तंजीम हसन और मोहम्मद नवाज के बीच हुई लड़ाई, फैंस को आई कोहली-कोंस्टास की याद,

VIDEO BPL में तंजीम हसन और मोहम्मद नवाज के बीच हुई लड़ाई फैंस को आई कोहली-कोंस्टास की याद

Mohammad Nawaz & Tanzim Hasan Sakib (Photo Source: X)

बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2024-25 का 17वां मैच सिलहट स्ट्राइकर्स और खुलना टाइगर्स के बीच 12 जनवरी को खेला गया। सिलहट की टीम ने मुकाबले में 8 रन से रोमांचक जीत दर्ज की।

मैच के दौरान खुलना टाइगर्स के बल्लेबाज मोहम्मद नवाज और सिलहट के गेंदबाज तंजीम हसन साकिब के बीच झड़प हुई, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई। इस घटना को देखकर फैंस को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली और सैम कोंस्टास के बीच हुई लड़ाई की याद आ गई।

इस कारण नवाज और तंजीम के बीच हुई लड़ाई

मुकााबले में खुलना टाइगर्स 183 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। आखिरी चार ओवरों में टीम को 53 रन बनाने थे और मोहम्मद नवाज शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन फिर 17वें ओवर की पहली ही गेंद पर तंजीम हसन साकिब ने नवाज को आउट कर खुलना टाइगर्स को बड़ा झटका दिया।

नवाज ने आखिरी मोमेंट पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की थी, लेकिन गेंद उनके बैट के ऊपरी हिस्से पर लगी और सीधे थर्ड मैन पर तैनात जाकिर हसन के हाथों में चली गई। तंजीम ने नवाज को आउट करने के बाद उन्हें बाहर जाने का इशारा किया। इस बात पर नवाज काफी ज्यादा गुस्सा हो गए और दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे से टकरा गए। इसके बाद अंपायर और खिलाड़ियों ने बीच में आकर मामला शांत करवाया।

यहां देखें वीडियो-

खुलनाा टाइगर्स और सिलहट स्ट्राइकर्स के बीच हुए मैच की बात करें तो सिलहट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए थे। जाकिर हसन ने 46 गेंदों मेें 75 रन की शानदार पारी खेली थी। खुलना टाइगर्स लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 174 रन ही बना पाई। तंजीम हसन साकिब, रीस टॉपली और रुयल मियाह ने 2-2 विकेट चटकाए।

আরো ताजा खबर

“वह एक प्यारा, नासमझ बच्चा है”: वेपिंग विवाद के बीच रियान पराग पर पूर्व भारतीय स्टार

Riyan Parag (Image credit Twitter – X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग हाल ही में एक विवाद में फंस गए थे। आईपीएल 2026 के दौरान पंजाब किंग्स के खिलाफ...

इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय महिला टीम का एलान, टीम पर डालें एक नजर

India Women’s squad (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर...

IPL 2026: ‘वह किसी भी गेंदबा का सामना कर सकते हैं’ – अंबाती रायडू ने की केएल राहुल की सरहाना

KL Rahul (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में केएल राहुल शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और फिलहाल ऑरेंज कैप उनके नाम है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए...

2 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. Women’s T20 World Cup 2026: भारत की 15-सदस्यीय टीम की हुई घोषणा, अमनजोत कौर को नहीं मिली जगह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड  ने...