
श्रेयस अय्यर मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के साथ मिलकर काम करेंगे, जिनके साथ वह दिल्ली कैपिटल्स में थे और तब टीम 2020 आईपीएल के फाइनल तक पहुंची थी। ऐसे में अब पंजाब के फैंस यही उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अय्यर के आने से उनकी टीम की किस्मत बदलेगी और वो पंजाब को इस साल पहला खिताब दिलाएंगे।
Shreyas Iyer ने Punjab Kings फ्रेंचाइजी का व्यक्त किया आभार
कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) को पिछले सीजन चैंपियन बनाने वाले श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स मैनेजमेंट का आभार व्यक्त किया। श्रेयस ने कहा, “मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि टीम ने मुझ पर अपना विश्वास जताया है। मैं कोच पोंटिंग के साथ फिर से काम करने के लिए उत्सुक हूं। टीम मजबूत दिख रही है, जिसमें खिलाड़ियों का शानदार मिश्रण है। मुझे उम्मीद है कि टीम प्रबंधन द्वारा दिखाए गए भरोसे को हम अपना पहला खिताब दिलाकर सही साबित करेंगे”
श्रेयस अय्यर पहली बार 2018 में आईपीएल में कप्तान बने थे। वह बीच सीजन में गौतम गंभीर की जगह दिल्ली कैपिटल्स के कैप्टन बने थे। उनकी कप्तानी में दिल्ली ने सात साल बाद 2019 में प्लेऑफ तक पहुंचने में कामयाब रही थी। लेकिन क्वालीफायर-2 में दिल्ली को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
श्रेयस अय्यर की अगुवाई में दिल्ली की टीम पहली बार 2020 में आईपीएल फाइनल में पहुंची। लेकिन खिताबी मुकाबले में मुंबई से हार का सामना करना पड़ा। वहीं 2022 में श्रेयस अय्यर को कोलकाता ने खरीदा था, जहां पर उन्होंने दो सीजन कप्तानी की और पिछले सीजन टीम को चैंपियन भी बनाया। श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी के 16वें कप्तान हैं।
“This article is sourced from CricTracker’s feed”
अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’
AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11
ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

