Skip to main content

ताजा खबर

“मैंने जो भी कहा वो…”, गौतम गंभीर को पाखंडी कहने वाले कमेंट पर मनोज तिवारी ने दी सफाई

“मैंने जो भी कहा वो…”, गौतम गंभीर को पाखंडी कहने वाले कमेंट पर मनोज तिवारी ने दी सफाई

Manoj Tiwary & Gautam Gambhir (Photo Source: X)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 3-1 से हार के बाद पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर पर निशाना साधते हुए उन्हें एक इंटरव्यू के दौरान पाखंडी कह दिया था। मनोज तिवारी का यह बयान सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया।

क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने तिवारी के कमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं, क्योंकि BGT में हार के बाद हर कोई गौतम गंभीर की आलोचना करना चाहता है। अब मनोज तिवारी ने आकाश चोपड़ा के कमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए बड़ा बयान दे दिया है।

मैं आकाश चोपड़ा का सम्मान करता हूं- मनोज तिवारी

मनोज तिवाारी ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में बात करते हुए कहा,

“आकाश भाई [आकाश चोपड़ा] ने दो बातें कहीं। मुझे पूरा यकीन है कि उन्होंने 20 मिनट का इंटरव्यू नहीं देखा होगा। और ये चार-पांच लाइनें जो मेरे इंटरव्यू से निकलीं, उन्होंने शायद बस वही देखी होंगी। मैं बस ये स्पष्ट करना चाहता हूं। मैं आकाश को पसंद करता हूं, उनका सम्मान करता हूं, [वे] अपनी ईमानदार राय देते हैं। मुझे लगता है कि इसे साफ करना जरूरी है। आकाश भाई ने कहा, ‘मनोज बहती गंगा में हाथ धो रहे हैं’, जबकि सुनील गावस्कर और संजय मांजरेकर जैसे लोग भी गौतम गंभीर की आलोचना कर रहे थे।”

मनोज तिवारी ने वीडियो में आगे कहा कि, उन्होंने वही बोला जो उन्हें महसूस हुआ। वह किसी के नक्शे कदम पर नहीं चल रहे हैं।

“ऐसी कोई बात नहीं है, आकाश भाई। मुझे बहती गंगा में हाथ धोने की कोई जरूरत नहीं है। नदी पास ही है, और मैं कभी भी वहां हाथ धो सकता हूं, लेकिन मेरी इच्छा नहीं है। मैं उन लोगों की बातों पर ध्यान नहीं दे रहा था। मैंने इंटरव्यू में जो महसूस किया, वो मैंने ही कहा।”

আরো ताजा खबर

ड्रेसिंग रूम और होटलों की व्यवस्था से नाखुश BCCI, Asian Games में ‘B’ टीम भेजने की तैयारी

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आगामी एशियन गेम्स 2026 को लेकर बड़ा फैसला ले सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जापान में खिलाड़ियों...

‘मुझे संगकारा-जयवर्धने के दौर की याद दिला दी’ – सोनल दिनुशा की ऐतिहासिक बल्लेबाजी पर फिदा हुए चेतेश्वर पुजारा

Sonal Dinusha (Image credit Twitter – X) Cheteshwar Pujara on Sonal Dinusha: श्रीलंका के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार बल्लेबाजी...

28 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. SL vs IND सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद पुजारा ने दिनुशा की तुलना संगकारा और जयवर्धने से की पुजारा ने क्रिकइन्फो पर...

SM Trends: 28 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) हाल ही में 27 अगस्त 2026 को माइकल एथरटन विवादों में घिर गए, जब स्काई स्पोर्ट्स ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दौरान इमरान खान...