Skip to main content

ताजा खबर

BBL 2024-25: SCG में स्टीव स्मिथ ने शतक जड़ रचा इतिहास, पर्थ स्कॉरचर्स के गेंदबाजों की जमकर लगाई क्लास

Steve Smith (Pic Source-X)

बिग बैश लीग 2024-25 में इस समय सिडनी सिक्सर्स और पर्थ स्कॉरचर्स के बीच सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर महत्वपूर्ण मैच खेला जा रहा है। इस मैच में सिडनी सिक्सर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3विकेट खोकर 220 रन बनाए। टीम की ओर से अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 64 गेंदों में 10 चौके और 7 छक्कों की मदद से 121* रन की धुआंधार पारी खेली।

अपनी इस पारी के दौरान स्टीव स्मिथ ने पर्थ स्कॉरचर्स के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। बता दें कि, यह स्टीव स्मिथ का तीसरा बिग बैश लीग शतक है। इस शतक के जड़ने के बाद स्टीव स्मिथ इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में पहले पायदान पर आ चुके हैं। उनके साथ इस लिस्ट में पहले पायदान पर Ben Mcdermott हैं जिन्होंने भी बिग बैश लीग में तीन शतक बनाए हैं।

अनुभवी खिलाड़ी ने अपनी पारी की शुरुआत काफी धीमी की थी लेकिन जैसे ही वो सेट हुए उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा किया। यह स्टीव स्मिथ का बिग बैश लीग 2024-25 का पहला मैच था और इसी मुकाबले में उन्होंने यह शानदार उपलब्धि अपने नाम की।

सिडनी सिक्सर्स की ओर से स्टीव स्मिथ के अलावा कप्तान Moises Henriques ने 46 रन की पारी खेली जबकि Ben Dwarshuis ने 7 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से 23* रन बनाए।

100 FOR STEVE SMITH!

That’s his third BBL hundred, and he’s done this one off just 58 balls 👏 #BBL14 pic.twitter.com/K6iqJ7HmYN

— KFC Big Bash League (@BBL) January 11, 2025

पर्थ स्कॉरचर्स को मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 221 रन बनाने हैं

पर्थ स्कॉरचर्स की ओर से कोई भी गेंदबाज अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। टीम को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें 20 ओवर में 221 रन बनाने होंगे। सिडनी सिक्सर्स ने अभी तक इस सीजन में 7 मैच खेले हैं जिसमें से चार में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि दो में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। एक नो रिजल्ट है। 9 अंकों के साथ सिडनी सिक्सर्स बिग बैश लीग के इस सीजन के अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है।

पर्थ स्कॉरचर्स की बात की जाए तो उनके लिए भी यह मैच जीतना बेहद जरूरी है। टीम ने 7 मैच में तीन में जीत दर्ज की है जबकि चार में उन्होंने हार झेली है। पर्थ स्कॉरचर्स के 6 अंक है और टीम अंक तालिका में पांचवें पायदान पर है।

আরো ताजा खबर

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...