Skip to main content

ताजा खबर

खुद को चोटिल करने से बाल-बाल बचे डेविड वाॅर्नर, BBL मैच के दौरान टूटा खिलाड़ी का बल्ला, देखें वायरल वीडियो 

खुद को चोटिल करने से बाल-बाल बचे डेविड वाॅर्नर, BBL मैच के दौरान टूटा खिलाड़ी का बल्ला, देखें वायरल वीडियो 

David Warner (Image Credit- Twitter X)

जारी बिग बैश लीग 2024-25 में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और सिडनी थंडर के कप्तान डेविड वाॅर्नर (David Warner) का एक मैच के दौरान बल्ला टूट गया है। गौरतलब है कि टूर्नामेंट का 29वां मैच आज 10 जनवरी को बेलिरिव ओवल में होबार्ट हरिकेंस और सिडनी थंडर के बीच खेला गया।

इस मैच में सिडनी थंडर की पारी के दौरान हरिकेंस के कप्तान नाथन एलिस के खिलाफ वाॅर्नर ने सामने की ओर एक शाॅट खेला। तो वहीं जैसे ही खिलाड़ी ने यह शाॅट खेला, तो उनका बैट टूट गया, और टूटा हुआ बैट का भाग वाॅर्नर के सिर पर लगा। साथ ही जैसे ही यह घटना मैदान पर घटी, तो इस घटना की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

देखें किस तरह टूटा डेविड वाॅर्नर का बैट

वाॅर्नर की शानदार पारी पर टिम डेविड ने फेरा पानी

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो होबार्ट हरिकेंस ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए सिडनी थंडर ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। थंडर टीम के लिए सिर्फ डेविड वाॅर्नर ही 66 गेंदों में 88 रनों की कप्तानी पारी खेल पाए।

लेकिन बाकी खिलाड़ी एक के बाद लगातार आउट होते जा रहे थे। हालांकि, अंत में वाॅर्नर को विकेटकीपर सैम बिलिंग्स से 28 रनों का योगदान मिला, जिसकी वजह से थंडर हरिकेंस के सामने एक सम्मानजनक स्कोर रखने में कामयाब रही।

लेकिन वाॅर्नर की इस पारी पर टिम डेविड की शानदार पारी ने पानी फेर दिया। सिडनी थंडर से मिले 165 रनों का पीछा करते हुए टिम ने हरिकेंस के लिए 38 गेंदों में 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 68* रनों की शानदार मैच विनिंग पारी खेली। 28 वर्षीय खिलाड़ी की इस तूफानी पारी के दम पर हरिकेंस ने यह टारगेट 16.5 ओवरों में मात्र 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: ग्रोइन इंजरी के चलते शिवम मावी टूर्नामेंट से बाहर, U19 विश्व कप विजेता करेगा उन्हें रिप्लेस

Shivam Mavi (Image credit Twitter – X) सनराइजर्स हैदराबाद को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज शिवम मावी चोट के कारण पूरे...

परिवार की तस्वीरें खींचने पर हेनरिक क्लासेन ने फैन को लगाई डांट, देखें वायरल वीडियो!

Heinrich Klaasen (Image credit Twitter – X) हेनरिक क्लासेन, जो सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हैं, हाल ही में एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस वीडियो...

1 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. मोंटी देसाई ने कनाडा की पुरुष टीम के मुख्य कोच का पदभार संभाला क्रिकेट कनाडा ने पुष्टि की है कि मोंटी देसाई ने...

न्यूजीलैंड के Mitchell Santner इतने दिनों के लिए क्रिकेट से रहेंगे दूर, NZC ने दिया बड़ा अपडेट!

Mitchell Santner (image via X) न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर को आईपीएल 2026 में फील्डिंग करते समय अपने बाएं कंधे में चोट लगने के बाद, ग्रेड-3 ACL टियर होने की पुष्टि...