Skip to main content

ताजा खबर

‘उन्हें पता होना चाहिए कि टीम कैसे चुननी है’ हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर मोहम्मद कैफ ने पूछे तीखे सवाल

उन्हें पता होना चाहिए कि टीम कैसे चुननी है हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर मोहम्मद कैफ ने पूछे तीखे सवाल

Gautam Gambhir and Mohammad Kaif (Image Credit- Twitter X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद पूर्व भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने भारतीय क्रिकेट टीम में हेड कोच का पद संभाला था। हालांकि, नियुक्ति के बाद अभी तक गौतम की कोचिंग में भारतीय क्रिकेट टीम गंभीर प्रदर्शन नहीं कर पाई है।

तो वहीं हाल में ही टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज में 3-1 से हार का सामना भी करना पड़ा। इससे पहले भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज और श्रीलंका के खिलाफ इतने ही मैचों की वनडे सीरीज गंवाई थी।

दूसरी ओर, अब गौतम गंभीर की कोचिंग को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और गंभीर के साथ क्रिकेट खेल चुके मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने बड़ा बयान दिया है। कैफ का कहना है कि कोच को पता होना चाहिए कि उसे किस प्रकार की टीम चुननी है।

गंभीर की कोचिंग को लेकर मोहम्मद कैफ ने रखा अपना पक्ष

बता दें कि हाल में ही मोहम्मद कैफ ने क्रिकेट विद कैफ में कहा- सबसे अच्छा कोच वह होता है, जो रणनीति के मामले में बेहतर हो, उन्हें पता होना चाहिए कि परिस्थितियों के हिसाब से सही प्लेइंग इलेवन कैसे चुननी है, और मुझे किस प्रकार की टीम चुननी है। ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम के खिलाफ उसे किस टीम के साथ उतरना चाहिए, यह कोच का काम है। फिलहाल, गंभीर रणनीति के मामले में पिछड़ रहे हैं।

खैर, अब गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम 22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट बाॅल सीरीज खेलने वाली है। देखने लायक बात होगी कि इस सीरीज के दौरान टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहता है?

साथ ही बता दें कि बीजीटी सीरीज के बीच कुछ ऐसी रिपोर्ट्स भी सामने आई थी, कि अगर आने वाले समय में टीम इंडिया के प्रदर्शन में सुधार नहीं होता है, तो हेड कोच गौतम गंभीर का पद भी सुरक्षित नहीं है।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...