Skip to main content

ताजा खबर

गौतम गंभीर को मिला धाकड़ बल्लेबाज का सपोर्ट, नितीश राणा ने शानदार तरीके से दिया मनोज तिवारी को मुंहतोड़ जवाब

गौतम गंभीर को मिला धाकड़ बल्लेबाज का सपोर्ट नितीश राणा ने शानदार तरीके से दिया मनोज तिवारी को मुंहतोड़ जवाब

Nitish Rana and Gautam Gambhir (Pic Source-X)

पूर्व खिलाड़ी मनोज तिवारी ने हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर को लेकर बड़ा बयान दिया है। मनोज तिवारी का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग 2012 और 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत में गौतम गंभीर ने सारा क्रेडिट चुरा लिया था। मनोज तिवारी का मानना है कि इन दोनों ही सीजन में सभी खिलाड़ियों ने मिलकर अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन क्रेडिट सिर्फ गौतम गंभीर को ही मिला।

मनोज तिवारी के इस बयान के बाद एक और कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान नितीश राणा ने गौतम गंभीर को लेकर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने गौतम गंभीर का सपोर्ट किया है। भले ही नीतीश राणा ने मनोज तिवारी का नाम अपने पोस्ट पर ना लिया हो लेकिन उनका ट्वीट पूर्व खिलाड़ी की तरफ ही इशारा कर रहा था।

नितीश राणा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि, ‘आलोचना फैक्ट पर की जानी चाहिए ना ही व्यक्तिगत मामलों पर। अभी तक मैं जिन भी लोगों से मिला हूं गौतम भैया सबसे सेल्फलेस खिलाड़ी हैं। उन्हें हमेशा ही दूसरों का सपोर्ट करते हुए देखा गया है और प्रदर्शन को PR की जरूरत नहीं होती है। ट्रॉफी खुद इसको लेकर बातें बोल जाती हैं।’

न्यूज18 के मुताबिक, मनोज तिवारी ने गंभीर को लेकर कहा था कि, ‘गौतम गंभीर ने अकेले अपने दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत नहीं दिलाई थी। इसमें सभी लोगों का प्रदर्शन साथ में रहा था। सुनील नारायण, जैक कालिस और मैंने सबने इसमें अहम योगदान दिया था। लेकिन क्रेडिट कौन ले गया?’

यह रहा नितीश राणा का ट्वीट:

बता दें कि, हाल ही में गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था। टीम के खिलाड़ी इस सीरीज में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे।

हालांकि अब टीम को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी भाग लेना है। यही नहीं आगामी टूर्नामेंट से पहले उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज भी खेलनी है। यह देखना बेहद जरूरी होगा की टीम इंडिया गौतम गंभीर की कोचिंग में इन दोनों ही इवेंट्स में कैसा प्रदर्शन करती है? गौतम गंभीर की कोचिंग पर भी काफी सवाल उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े:- हद हो गई! हेड कोच गौतम गंभीर को इस इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताया पाखंडी

আরো ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026: क्या ऑस्ट्रेलिया की ओर से फाइनल खेलेंगी एलिस पैरी? कोच ने फिटनेस को लेकर किया बड़ा खुलासा 

Ellyse Perry (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने यूके में जारी महिला टी20 वर्ल्ड कप के 10वें सीजन के फाइनल में जगह बना ली है। तो वहीं,...

ENG vs IND: श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय टी20 कप्तान

shreyas iyer (Image credit Twitter – X) भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक खास रिकॉर्ड अपने...

श्रीलंका ने जारी किया भारत के टेस्ट दौरे का शेड्यूल, अगस्त में खेली जाएगी दो मैचों की सीरीज

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) ने भारत के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह...

इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज से पहले एक्शन में विराट कोहली, पूर्व कोच संजय बांगर के साथ ट्रेनिंग का वीडियो वायरल!

Viral video of Virat Kohli training with Sanjay Bangar drops ahead of England series (image via X) इंग्लैंड के खिलाफ भारत की वनडे सीरीज की तैयारी के लिए, विराट कोहली...