Skip to main content

ताजा खबर

फरवरी में शुरू होगा WPL 2025, BCCI ने इन दो शहरों को मेजबानी के लिए चुना

फरवरी में शुरू होगा WPL 2025 BCCI ने इन दो शहरों को मेजबानी के लिए चुना

WPL Champion RCB Women (Photo Source: Getty Images)

WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग के दो सफल सीजनों के बाद फैंस को तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार है। बीसीसीआई को इस वक्त आगामी सीजन की डेट्स और वेन्यू को तय करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ रही है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2025 सीजन के 6 या 7 फरवरी से शुरू होने की उम्मीद है। इसके अलावा, पिछले साल की तरह, WPL एक बार फिर कारवां फॉर्मेट में आयोजित किया जाएगा।

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ पहले चरण की मेजबानी करेगा, उसके बाद वडोदरा का कोटांबी स्टेडियम दूसरे चरण की मेजबानी करेगा, जहां फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। आगामी सीजन का फाइनल 9 मार्च को खेले जाने की उम्मीद है।

सूत्र ने दी यह जानकारी

एक सूत्र ने Sportstar को बताया, “चूंकि 23 मैच होंगे, इसलिए इसे दो स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इस खेल को पूरे देश में फैलाने का विचार है।”

बता दें, लखनऊ के इकाना स्टेडियम में इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं। यह आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स का होम ग्राउंड भी हैं। वहीं, वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम ने हाल ही में भारत महिला और वेस्टइंडीज महिला के बीच पहली बार इंटरनेशनल सीरीज की मेजबानी की थी।

टाइटल डिफेंड करना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब अपने नाम किया था। स्मृति मंधाना की कप्तानी में RCB ने इतिहास रचा, क्योंकि मेन्स टीम अब तक एक भी टाइटल नहीं जीत पाई है। आगामी सीजन में RCB महिला टीम शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए टाइटल डिफेंड करना चाहेगी।

WPL 2025 सभी टीमों के कप्तानों के नाम-

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- स्मृति मंधाना

मुंबई इंडियंस- हरमनप्रीत कौर

दिल्ली कैपिटल्स- मेग लैनिंग

गुजरात जायंट्स- बेथ मूनी

यूपी वॉरियर्स- एलिसा हीली

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...

शुभदीप घोष होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच, लेंगे टी. दिलीप की जगह

Subhadeep Ghosh Replaces T Dilip as Indian Cricket Team’s New Fielding Coach (image via X) रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई टीम के नए फील्डिंग कोच के तौर पर शुभदीप घोष को...

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...