Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सैम अयूब को टखने की चोट के इलाज के लिए तुरंत भेजा लंदन, चैंपियंस ट्रॉफी है दांव पर

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सैम अयूब को टखने की चोट के इलाज के लिए तुरंत भेजा लंदन, चैंपियंस ट्रॉफी है दांव पर

Saim Ayub (Image Credit- Twitter X)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन 19 फरवरी से हाइब्रिड मॉडल में पाकिस्तान में किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। आईसीसी ने इसके लिए शेड्यूल भी घोषित कर दिया है। इस बीच पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

पाकिस्तान फिलहाल साउथ अफ्रीका का दौरा खत्म कर इस महीने के अंत में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की घरेलू श्रृंखला और दक्षिण अफ्रीका तथा न्यूजीलैंड के साथ ट्राई सीरीज खेलेगी। उसके बाद अपने देश आकर चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी करने में व्यस्त हो जाएगी।

लेकिन टीम के स्टार बल्लेबाज सैम अयूब चोट के कारण यह मैच नहीं खेल पाएंगे। क्योंकि, सैम अयूब टखने में फ्रैक्चर के लिए तत्काल चिकित्सा उपचार लेने के लिए सहायक कोच अजहर महमूद के साथ केपटाउन से लंदन के लिए रवाना हो गए हैं।

यह निर्देश पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी द्वारा जारी किया गया, जो स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चाहता है कि, वह अगले महीने होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जल्दी से फिट हो जाए और इसलिए समय ना बर्बाद करते हुए उन्हें लंदन भेजा गया है।

यह भी पढ़े:- चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड सीरीज के लिए एक साथ होगा टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान, सामने आई बड़ी रिपोर्ट

कैसे लगी सैम अयूब को चोट?

सैम को केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट के पहले दिन फील्डिंग करते समय टखने में चोट लग गई और वह छह सप्ताह के लिए क्रिकेट से बाहर हो गए हैं। पीसीबी ने रविवार को कहा कि सैम की चोट की निगरानी कर रहे स्थानीय डॉक्टर ने बल्लेबाज के लिए परामर्श की व्यवस्था करने के लिए लंदन में एक विशेषज्ञ से बात की है।

सैम को बुधवार को इंग्लैंड के प्रमुख खेल आर्थोपेडिक विशेषज्ञों द्वारा डिटेल चेकअप से गुजरना होगा। शुरुआती स्कैन में चोट की पुष्टि हुई, और उन्हें तुरंत स्टैबलाइज और रिहैब में सहायता के लिए एंकल मेडिकल मून बूट लगाया गया।

सैम अयूब के ऊपर टिकी हैं पाकिस्तान की निगाहें 

नकवी ने यह भी कहा कि वह सैम की स्थिति के बारे में अपडेट प्राप्त करने के लिए मेडिकल टीम के साथ नियमित संपर्क में हैं। सैम की अनुपस्थिति आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान की तैयारियों के लिए एक बड़ा झटका है। पीसीबी को उम्मीद है कि लंदन में विश्व स्तरीय उपचार के साथ, सैम पूरी तरह से ठीक हो जाएगा और चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के अभियान से पहले टीम में शामिल हो जाएगा।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...

बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट बाॅलर बन गए हैं। स्टार्क को जारी ताजा आईसीसी...

पहली बार BBL में हुई मुस्तफिजुर रहमान की एंट्री, मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेल सकते हैं पहला सीजन

Mustafizur Rahman (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के लिए साल 2026 के आखिर में एक नया मौका आने वाला है। वह पहली बार ऑस्ट्रेलिया...