Skip to main content

ताजा खबर

“ये शायद मेरी गलती थी….” सैम कोंटास ने क्यों मांगी जसप्रीत बुमराह से माफी!

ये शायद मेरी गलती थी सैम कोंटास ने क्यों मांगी जसप्रीत बुमराह से माफी

Jasprit Bumrah & Sam Konstas (Photo Source: Getty Images)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया को 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। सीरीज का आखिरी टेस्ट सिडनी में खेला गया था, जिसे जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने 10 साल बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम की।

जसप्रीत बुमराह-सैम कोंटास की लड़ाई रही चर्चा में

ऑस्ट्रेलिया के युवा सैम कोंटास ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत के खिलाफ डेब्यू किया। उन्होंने अपना पहला मैच मेलबर्न में खेला था और इसके बाद से ही वह सुर्खियों में बने हुए थे। विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह के साथ हुई भिड़ंत ने उन्हें भारतीय फैंस की नजर में विलेन बना दिया था।

इसी तरह सिडनी टेस्ट मैच में भी उनकी बुमराह से बहस हो गई थी। जिसका नतीजा यह हुआ कि, बुमराह ने बहस का बदला उस्मान ख्वाजा का विकेट लेकर पूरा किया।

अब सैम कोंटास ने उस दौरान फील्ड पर हुई बहस को लेकर खुलासा किया है इसे खुद की गलती बताई।

दरअसल, बुमराह जब ओवर का आखिरी गेंद डालने वाले थे तो उस्मान ख्वाजा ने स्ट्राइक लेने में देरी की, जिसके बाद गेंदबाज ने अंपायर से इसपर सवाल किए। तभी कोंटास बीच में कूदकर बहस करने लगे और बुमराह को गुस्सा दिला दिया। उसके बाद अगली गेंद पर बुमराह ने ख्वाजा को आउट कर कोंटास की तरफ देखते हुए जश्न मनाया।

गलती मेरी थी: सैम कोंटास

“मैं ज्यादा परेशान नहीं था। दुर्भाग्यवश उस्मान ख्वाजा आउट हो गए। वह कुछ समय खराब करने की कोशिश कर रहे थे। ये शायद मेरी गलती थी, लेकिन ये होता है। ये क्रिकेट है। बुमराह को इसका श्रेय जाता है। उन्होंने विकेट निकाला, लेकिन हमारी टीम ने शानदार खेल दिखाया। हाँ लेकिन, मैदान पर जो भी हो, मैं बस अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करता हूं और, हां, मुझे लगता है कि दूसरी टीम को लेकर मेरी कुछ घबराहट है।”

श्रीलंका दौरे के लिए भी चुने जा सकते हैं सैम कोंटास 

ऑस्ट्रेलिया को 29 जनवरी से शुरू 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करना है। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नजरिए से एक डेड रबर मैच की तरह है। क्योंकि, ऑस्ट्रेलिया ने WTC फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ऐसे में सैम कोंटास को WTC फाइनल की तैयारी के मद्देनजर इस सीरीज में खेलने का मौका मिल सकता है।

আরো ताजा खबर

SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की सफलता का क्रेडिट केशव महाराज ने सौरव गांगुली को दिया

Keshav Maharaj Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान केशव महाराज ने SA20 के 2025-26 सीजन में टीम के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्य कोच सौरव...

‘यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है’ आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी के इंटरनेशनल डेब्यू का समर्थन किया

Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए श्रीलंका दौरा करियर बदलने वाला साबित हो सकता...

समरीन कौर के प्यार में लाॅक हुए अर्शदीप सिंह! रूमर्ड गर्लफ्रेंड की पोस्ट पर क्रिकेटर ने किया प्यारा कमेंट 

Arshdeep Singh with Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और पंजाबी माॅडल-एक्ट्रेस समरीन कौर की एक साथ घूमने की वीडियो, अक्सर सोशल...

बड़ी खबर! श्रीलंका दौरे के बाद शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेलेंगे शुभमन गिल

Shubman Gill Sher-e-Punjab T20 League Sri Lanka Test series (Image credit Twitter – X) भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल अगले कुछ हफ्तों तक लगातार क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।...