Skip to main content

ताजा खबर

SA vs PAK: शान मसूद भी है अपने विवादित एलबीडब्ल्यू फैसले से निराश, मैच के खत्म होने के बाद प्रशासकों से की महत्वपूर्ण अपील

SA vs PAK: शान मसूद भी है अपने विवादित एलबीडब्ल्यू फैसले से निराश, मैच के खत्म होने के बाद प्रशासकों से की महत्वपूर्ण अपील

Shan Masood (Image Credit- Twitter X)

केपटाउन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को 10 विकेट से हराया। इस मैच में साउथ अफ्रीका की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

पाकिस्तान की ओर से कप्तान शान मसूद ने दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी की लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। बता दें कि, कप्तान शान मसूद ने दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 17 चौकों की मदद से 145 रनों की बहुमूल्य पारी खेली थी। उन्होंने एक छोर को काफी अच्छी तरह से संभाला हुआ था लेकिन बाकी खिलाड़ियों से उन्हें साथ नहीं मिला।

यही नहीं शान मसूद एक विवादित आउट का भी शिकार हुए जिसके बाद साउथ अफ्रीका ने मैच में अपनी पकड़ पूरी तरह से बना ली थी। यह सब देखने को मिला जब साउथ अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज Kwena Maphaka ने काफी अच्छी धीमी गेंद फेंकी जो काफी नीचे रही। गेंद शान मसूद के पैड पर जा लगी। फील्ड अंपायर ने इसे नॉटआउट करार दिया लेकिन मेजबान ने रिव्यू की मांग की। रिव्यू में पता चला की गेंद स्टंप्स पर लग रही है। हालांकि शान मसूद का मानना था कि गेंद स्टंप्स को मिस कर रही थी।

मैच खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में शान मसूद ने कहा कि, ‘गेंद आउटस्विंगर थी। यह स्टंप्स को बिल्कुल भी नहीं लग रही थी। हालांकि Hawkeye में दिखा कि गेंद इनस्विंगर है। मैं इस फैसले को देखकर सच में हैरान रह गया।’

यह भी पढ़े:- “हम जानते हैं कि उन्हें कैसे हराना है…”, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ WTC फाइनल को लेकर बोले कगिसो रबाडा

मुझे ऐसा लगा कि यह अलग ही तस्वीर है: शान मसूद

पाकिस्तान टीम के कप्तान ने आगे कहा कि, ‘अगर आप नंगी आंखों से देखेंगे तो यह भी दिखेगा की गेंद लाइन के बाहर पिच हो रही थी। मुझे ऐसा लगा कि यह अलग ही तस्वीर थी। यह टेक्नोलॉजी मुझे बिल्कुल भी समझ नहीं आई और प्रशंसकों को यह देखना चाहिए कि क्या फैसला सही है या नहीं। इसके अलावा मैं और कुछ भी नहीं कहना चाहूंगा।’

मैच की बात की जाए तो साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 615 रन बनाए थे जिसके जवाब में पाकिस्तान अपनी पहली पारी में 194 रन पर ढेर हो गई थी। फॉलोऑन के बाद पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में 478 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका ने बिना विकेट खोए इस मैच को अपने नाम कर लिया। यही नहीं मेजबान ने दो मैच की टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...

बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

MI Clarifies Position on Hardik Pandya Trade Rumors Ahead of IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर...

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...