Skip to main content

ताजा खबर

BGT में फैंस की रिकॉर्डतोड़ अटेंडेंस को देखकर चौंके पोंटिंग और शास्त्री, एशेज पर मंडराया खतरा!

BGT में फैंस की रिकॉर्डतोड़ अटेंडेंस को देखकर चौंके पोंटिंग और शास्त्री, एशेज पर मंडराया खतरा!
Ravi Shastri & Ricky Ponting (Photo Source: X)

क्रिकेट जगत के दो पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रवि शास्त्री और रिकी पोंटिंग ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाल ही में हुई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में फैंस की रिकॉर्ड तोड़ उपस्थिति की सराहना की है। इन दोनों दिग्गजों ने सुझाव दिया है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता के रूप में आने वाले समय में एशेज को पीछे छोड़ सकती है।

एशेज सीरीज पिछले कई सदियों से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही है, लेकिन हाल के सालों में बॉर्डर-गावस्कर का क्रेज अलग स्तर पर पहुंच चुका है। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जहां रिकॉर्ड संख्या में फैंस मुकाबला देखने के लिए पहुंचे थे।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में एक दशक से चला आ रहा भारत का दबदबा रविवार 5 जनवरी को खत्म हो गया। ऑस्ट्रेलिया ने पांच टेस्ट मैच की सीरीज 3-1 से अपने नाम की। इस सीरीज को देखने के लिए 8 लाख 37 हजार दर्शक स्टेडियम में पहुंचे, जो इस सीरीज में एक नया रिकॉर्ड है। इस पर भारत के पूर्व कोच और इस सीरीज में कमेंट्री करने वाले रवि शास्त्री ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि आधुनिक युग में दोनों टीमों के बीच प्रतिद्वंद्विता असाधारण है।

यह भी पढ़े:- पैट कमिंस ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, WTC इतिहास में ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले गेंदबाज बनें

BGT में फैंस की रिकॉर्ड तोड़ अटेंडेंस को लेकर बोले शास्त्री और पोंटिंग

शास्त्री ने ‘द आईसीसी रिव्यू’ में कहा, ‘‘एक आंकड़ा सामने आता है: मेलबर्न टेस्ट मैच में 3 लाख 75 हजार लोग गेट से होकर आए, जिसने 90 साल पहले के 3 लाख 50 हजार के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। पिछला रिकॉर्ड तब का था जब डॉन ब्रैडमैन ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला करते थे। यह नया आंकड़ा मौजूदा समय की तमाम सुविधाओं के बीच आया है, जिसने नए स्टैंडर्ड सेट कर दिए हैं।’’

शास्त्री ने आगे कहा, ‘‘जब टेलीविजन है, जब ओटीटी प्लेटफॉर्म है। जब सब तरह की सुविधाएं मौजूद हैं, तब भी लोगों का स्टेडियम पहुंचना और क्रिकेट देखना, 3 लाख 75 हजार लोगों का (मेलबर्न में) आना और फिर सिडनी में इसे दोहराना, यह वास्तविकता से परे है।’’

वहीं पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा कि, ‘‘अब जबकि यह सीरीज समाप्त हो गई है, अब ऑस्ट्रेलिया के अगली गर्मियों में इंग्लैंड के दौरे पर नजर रहेगी, जिससे यह पता चलेगा कि किस सीरीज में अधिक दर्शक पहुंचे। अगर आंकड़ा समान नहीं होता है तो इसमें कोई संदेह नहीं है कि (बॉर्डर-गावस्कर) प्रतिद्वंद्विता बड़ी मानी जाएगी। निश्चित रूप से प्रशंसकों के दृष्टिकोण से। फिलहाल, यह तर्क देना वाकई मुश्किल है कि यह विश्व क्रिकेट में सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता नहीं है।”

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...