Skip to main content

ताजा खबर

SA vs PAK: शान मसूद ने दूसरे टेस्ट के दौरान तोड़ा 27 साल पुराना हैरतअंगेज रिकॉर्ड

SA vs PAK: शान मसूद ने दूसरे टेस्ट के दौरान तोड़ा 27 साल पुराना हैरतअंगेज रिकॉर्ड

Shan MASOOD (Pic Source-X)

इस समय साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच केपटाउन में खेला जा रहा है। दूसरे टेस्ट मैच के खेल का चौथा दिन शुरू हो चुका है। खेल के चौथे दिन पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान शान मसूद ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 17 चौकों की मदद से 145 रन की बहुमूल्य पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान शान मसूद ने साउथ अफ्रीका के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया।

यही नहीं अपनी इस पारी के दौरान शान मसूद ने 27 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। शान मसूद साउथ अफ्रीका की सरज़मीं पर टेस्ट में पाकिस्तानी खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। शान मसूद से पहले अजहर महमूद ने फरवरी 1998 में वांडरर्स स्टेडियम में 136 रन की शानदार पारी खेली थी। हालांकि शान मसूद एकमात्र पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं जिन्होंने साउथ अफ्रीका में लगातार टेस्ट शतक बनाए हैं।

शान मसूद ने तोड़ा एक और अविश्वसनीय रिकॉर्ड

शान मसूद पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज़ बन गए हैं जिन्होंने टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका में शतक जड़ा। इससे पहले 1995 में सलीम मलिक ने 99 रन की पारी खेली थी। यही नहीं शान मसूद ने बाबर आजम के साथ पहले विकेट के लिए 205 रन की साझेदारी भी की।

मैच की बात की जाए तो साउथ अफ्रीका ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 615 रन बनाए। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज Ryan Rickelton ने 259 रन बनाए जबकि कप्तान टेम्बा बावुमा ने 106 रन का योगदान दिया। Kyle Verreyne ने 100 रन की पारी खेली।

जवाब में पाकिस्तान अपनी पहली पारी में 194 रन पर ऑलआउट हो गया। फॉलोऑन के बाद पाकिस्तान ने दूसरी पारी में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। हालांकि टीम अभी भी इस मैच में काफी पीछे है। अगर उन्हें यह मैच अपने नाम करना है तो टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ बड़ा लक्ष्य बनाना होगा। कप्तान शान मसूद ने अपना काम बखूबी से किया है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...

बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

MI Clarifies Position on Hardik Pandya Trade Rumors Ahead of IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर...

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...