Skip to main content

ताजा खबर

पैर पर गेंद मारने के बाद अफ्रीकी गेंदबाज पर भड़के बाबर आजम, मैदान पर हुई झड़प; वीडियो वायरल

पैर पर गेंद मारने के बाद अफ्रीकी गेंदबाज पर भड़के बाबर आजम, मैदान पर हुई झड़प; वीडियो वायरल

Babar Azam-Wiaan Mulder (Photo Source X)

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच 3 जनवरी से केपटाउन में खेला जा रहा है।अफ्रीकी टीम ने पहली पारी में रिकॉर्ड 615 रन बनाए जबकि पाकिस्तान पहली पारी में 194 रन पर आउट हो गई। इसके बाद पाकिस्तान को फॉलोऑन दिया गया, जहां पाकिस्तान ने शानदार शुरुआत की और रिकॉर्ड साझेदारी की। इसी बीच मैदान पर अफ्रीकी तेज गेंदबाज वियान मुल्डर और बाबर आजम के बीच झड़प हो गई।

केपटाउन में तीसरे दिन अपनी सराहनीय बल्लेबाजी के अलावा बाबर को कुछ समय के लिए गुस्से में भी देखा गया, जब दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज वियान मुल्डर का एक अनावश्यक थ्रो उनके पैर पर लगने के बाद वे अपना संयम खो बैठे।

बाबर आजम की साउथ अफ्रीकी गेंदबाज से हुई लड़ाई 

यह घटना पाकिस्तान की दूसरी पारी के 32वें ओवर की चौथी गेंद पर हुई। बाबर 87 गेंदों पर 58 रन बनाकर खेल रहे थे, तभी उन्होंने आगे बढ़कर गेंद को मुल्डर की तरफ खेला, जिन्होंने फॉलो-थ्रू में गेंद को उठाया और सीधा थ्रो बाबर आजम के तरफ मारा। गेंद जाकर बाबर आजम के पैरों मे जाकर लगी और वह इससे बेहद ही नाराज दिखे।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान क्रीज से थोड़ा बाहर थे लेकिन मुल्डर का थ्रो लक्ष्य से काफी दूर था। इसके बाद दोनों के बीच कुछ शब्दों का आदान-प्रदान हुआ, जिसके बाद मैदानी अंपायरों ने मामले में हस्तक्षेप किया। बाबर ने दक्षिण अफ्रीका के वरिष्ठ बल्लेबाज एडेन मार्करम से भी इस बारे में थोड़ी बातचीत की।

देखें वीडियो 

बाबर और मुल्डर के बीच हुई तीखी नोकझोंक का वीडियो रविवार को प्रशंसकों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया और कुछ ही समय में यह इंटरनेट पर वायरल हो गया।

मैच की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका के 615 रनों के जवाब में अपनी पहली पारी में मात्र 194 रनों पर आउट होने के बाद, मेहमान टीम ने फॉलोऑन खेला और अपनी दूसरी पारी में बेहतर बल्लेबाजी की।

पाकिस्तान ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 49 ओवर में 213/1 रन बना लिए हैं, कप्तान शान मसूद (102) और खुर्रम शहजाद (8) क्रीज पर हैं। वे अभी भी 208 रन पीछे हैं।

बाबर ने दिसंबर 2022 के बाद से पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में कोई शतक नहीं लगाया है, लेकिन रविवार को वे अच्छी लय में दिखे। तिहरे अंकों के स्कोर का उनका लंबा इंतजार जारी रहा और मार्को जेनसन ने उन्हें 81 रन पर डगआउट वापस भेज दिया।

আরো ताजा खबर

हैरी ब्रूक ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, शुभमन गिल को पीछे छोड़ बने सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी

Harry Brook (Image Credit- Twitter X) हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने जब से व्हाइट बाॅल क्रिकेट में इंग्लैंड टीम की कमान संभाली है, तब से वह अलग तरह की फाॅर्म...

पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने किया बड़ा खुलासा, बोले “ग्रेग चैपल ने टीम इंडिया में फूट डाली, खिलाड़ियों को आपस में लड़वाया”

Greg Chappell and Harbhajan Singh (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने पूर्व भारतीय कोच ग्रेग चैपल के...

NZ vs IND 2026: भारत ने 4 विकेट से जीता पहला टी20आई मैच, संजू सैमसन ने जड़े 67 रन

NZ vs IND 2026, 1st T20I (image via getty) 22 अक्टूबर, गुरुवार को क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड...

22 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026: भारत ने 4 विकेट से जीता पहला टी20आई मैच, संजू सैमसन ने जड़े 67 रन 22 अक्टूबर, गुरुवार...