
Mohammad Kaif and Team India (Image Credit- Twitter)
ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय टीम के खिलाफ पांचवां और अंतिम टेस्ट छह विकेट से जीतकर 10 साल में पहली बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी हासिल की। इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया के पास दूसरी पारी में गेंदबाजी के लिए बुमराह उपलब्ध नहीं थे। मेजबान टीम ने तीसरे दिन लंच के ठीक बाद 162 रनों के लक्ष्य का पीछा किया, इससे पहले भारत की दूसरी पारी 157 रनों पर ही समेट दी थी।
सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन को लेकर कई पूर्व क्रिकेटर्स ने टीम को लताड़ा, उनमें से एक मोहम्मद कैफ भी थे। कैफ ने कहा कि भारत को एक टेस्ट टीम बनाने की जरूरत है। उनका कहना है कि अगले महीने होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया वाहवाही लूट लेगी और फिर से वाइट बॉल की चैंपियन टीम कहलाएगी, मगर WTC का क्या।
BGT हारने के बाद मोहम्मद कैफ ने टीम इंडिया को लताड़ा
सिडनी टेस्ट की हार के बाद मोहम्मद कैफ ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, “23 फरवरी को पाकिस्तान को हराकर सारी वाहवाही आप लूट लोगे, सब बोलेंगे कि क्या काम किया है..पाकिस्तान को हरा दिया और वाइट बॉल में हम चैंपियन टीम है। भाई वाइट बॉल में हो, लेकिन अगर आपको WTC जीतनी है तो टेस्ट मैच की टीम बनानी होगी।
टर्निंग ट्रैक पर खेलना सीखना होगा, ऑस्ट्रेलिया में जाओगे तो वहां आपको सीमिंग ट्रैक मिलेगा, वहां आपको बल्लेबाजी नहीं आती। वाइट बॉल के बदमाश बनकर रह गए हैं हम लोग…ये सच बात है क्योंकि आपको बहुत काम करना है, आप बहुत पीछे हो।”
उन्होंने आगे कहा, “WTC जीतनी है तो खिलाड़ियों को डोमेस्टिक क्रिकेट में जाकर मैच खेलने होंगे, टर्निंग ट्रैक पर खेलना पड़ेगा, सीमिंग ट्रैक पर प्रैक्टिस करनी पड़ेगी, नहीं तो आप जीत नहीं पाओगे। टीम 1-3 से हारी है, लेकिन मेरे खयाल से सही हुआ, ये वेकअप कॉल है। टेस्ट मैच पर ध्यान देना होगा। गंभीर पर मत डालो, मैं कह रहा हूं सारे प्लेयर्स की गलती है, सबको रणजी खेलने का मौका मिला है, वो कहते हैं मैं रेस्ट चाहूंगा रणजी कौन खेले।”
कैफ का मानना है कि खिलाड़ी अगर घरेलू क्रिकेट और प्रैक्टिस मैच नहीं खेलेंगे तो कैसे अपने आप को सुधारेंगे और कैसे फॉर्म हासिल करेंगे। इस तरह से फिर WTC जीतना काफी कठिन है। पूर्व क्रिकेटर ने कहा, “ना रणजी खेलते हैं, ना प्रेक्टिस मैच खेलते हैं तो आप कैसे बेहतर प्लेयर बनोगे। असली क्रिकेट टेस्ट क्रिकेट है। जब तक आप प्रैक्टिस नहीं करोगे आप WTC नहीं जीत पाओगे। जो हुआ ठीक हुआ, मगर अब काम करने की बारी है।”
Khari khari baat.. Kadwa sach#TestCricket #BGT #AUSvIND#CricketWithKaif11 pic.twitter.com/WXFJY9aLSq
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) January 5, 2025
‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’
SM Trends: 6 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
NZ vs IND 2nd ODI, Weather Report: वेलिंगटन में बारिश का अलर्ट, दूसरे वनडे में खलल डाल सकता है खराब मौसम?
‘पैट कमिंस का खेलना 50-50 है’: CSK-SRH ट्रेड डील पर पूर्व SRH बल्लेबाज का बड़ा दावा!

