Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 32 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह के जबरा फैन बन गए हैं इरफान पठान

BGT 2024-25: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 32 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह के जबरा फैन बन गए हैं इरफान पठान

Jasprit Bumrah & Sam Konstas (Photo Source: Getty Images)

पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा की है। इरफान पठान का मानना है कि जसप्रीत बुमराह ने योजना के तहत गेंदबाजी की और यही वजह है कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया।

भले ही ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैच की टेस्ट सीरीज को टीम इंडिया के खिलाफ 3-1 से अपने नाम किया हो लेकिन जसप्रीत बुमराह ने इसमें घातक गेंदबाजी करते हुए 32 विकेट झटके। इस पूरी टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के किसी भी खिलाड़ी को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया।

स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए इरफान पठान ने कहा कि, ‘जसप्रीत बुमराह अपनी चोट से ठीक होने के बाद टीम में आए। वो चाहते तो कभी भी 140 केएमपीएच से ज्यादा की गति में गेंदबाजी कर सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया क्योंकि अनुभवी गेंदबाज खुद यह बात जानते थे कि वो अपनी टीम के अकेले वर्कहॉर्स हैं। इसलिए उनकी औसत गति 136 केएमपीएच थी।

जब Sam Kontas से उनकी भिड़ंत हुई तब जसप्रीत बुमराह 141 केएमपीएच की गति से गेंदबाजी कर रहे थे और बाकी खिलाड़ियों के खिलाफ वो अपनी गति को कम कर रहे थे और 136 केएमपीएच से गेंदबाजी कर रहे थे। इसलिए स्पीडोमीटर की उनके पास थी।’

उस्मान ख्वाजा के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया: इरफान पठान

पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘ग्लेन, डेमियन फ्लेमिंग और मैं पहले दिन की सुबह लोगों के साथ बैठे हुए थे। दोनों पूर्व खिलाड़ियों ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर उन्होंने जसप्रीत बुमराह जैसा गेंदबाज नहीं देखा है जो अपने हर स्पैल में विकेट ले रहा है और मेजबान के बल्लेबाजों को डरा रहा है।

बुमराह ने मैच में ट्रेविस हेड को दो बार आउट किया और लगातार उन पर दबाव बनाया। 5 मैच में छह बार उस्मान ख्वाजा को अनुभवी खिलाड़ी ने आउट किया। मिचेल मार्श भी उनके खिलाफ बल्लेबाजी करने में काफी डर रहे थे। जसप्रीत बुमराह की तारीफ करनी चाहिए।’

আরো ताजा खबर

‘ईशान किशन को नंबर 3 पर करना होगा इंतजार, कोहली की जगह अटूट’ इंग्लैंड दौरे के लिए मोहम्मद कैफ ने चुना भारतीय लाइनअप

IND vs AFG, 2nd ODI (image via getty) भारतीय टीम अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इस दौरे से पहले...

हार्दिक पांड्या इंग्लैंड दौरे से बाहर, विराट कोहली को फिटनेस क्लीयरेंस लेने को कहा गया: रिपोर्ट्स 

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली भारत की व्हाइट-बॉल सीरीज से बाहर हो गए हैं। दूसरी ओर, पूर्व कप्तान...

ENG vs IND 2026: विराट कोहली के फिटनेस टेस्ट के बाद होगा वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन, हार्दिक लगभग बाहर

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के इंग्लैंड दौरे से बाहर होने की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को...

IPL 2027 में अक्षर पटेल को बतौर कप्तान रिप्लेस कर सकते हैं केएल राहुल: रिपोर्ट्स 

Axar Patel and KL Rahul (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल 2027 में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी में केएल राहुल (KL Rahul) बतौर कप्तान खेलते हुए...