Skip to main content

ताजा खबर

मार्को यानसेन की नो बॉल को देख फैंस को आई मोहम्मद आमिर की याद, स्पॉट फिक्सिंग से जुड़ा है मामला

मार्को यानसेन की नो बॉल को देख फैंस को आई मोहम्मद आमिर की याद, स्पॉट फिक्सिंग से जुड़ा है मामला

Marco Jansen (Photo Source: X)

दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को यानसेन गलत कारणों की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। अफ़्रीकी स्टार ऑलराउंडर यानसेन ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान एक बड़ी नो बॉल डाली, जिस पर विवाद खड़ा हो गया है।

मार्को यानसेन की उस नो बॉल को देखकर फैंस को पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की याद आ गई। मोहम्मद आमिर ने 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले के दौरान जानबूझकर एक बहुत बड़ी नो बॉल डाली थी। उसके बाद मोहम्मद आमिर, सलमान बट और तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ का नाम ‘स्पॉट फिक्सिंग’ में मामले में सामने आया था और उसके लिए उन्हें जेल जानी पड़ी थी।

पाकिस्तान की पारी के पहले ही ओवर में ये घटना हुआ। मार्को यानसेन ने बाबर आजम को लेंथ बॉल डाली। उनकी वो बॉल नो बॉल निकली। उनका आगे वाला पैर क्रीज से काफी ज्यादा आगे था। उनकी इस गलती से संभावित स्पॉट फिक्सिंग को लेकर सवाल उठने लगे। इससे पहले मार्को यानसेन ने ताबड़तोड़ पारी खेली थी। यानसेन ने 54 गेंद में 62 रन की दमदार पारी खेली। उन्होंने तीन छक्के और 8 चौके लगाए।

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से रेयान रिकेलटन ने जड़ा दोहरा शतक

रेयान रिकलटन (259) के दोहरे शतक, तेम्बा बावूमा (106) और काइल वेरेन (100) के शतकीय पारी की बदौलत मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान के खिलाफ पहली पारी में 615 रनो का पहाड़ सा स्कोर बनाया और दिन के खेल के अंत तक मेहमान टीम के तीन बल्लेबाजों को आउट करके मैच पर अपना शिकंजा कस लिया।

दिन का खेल खत्म होने के समय बाबर आजम 31 और मोहम्मद रिजवान बगैर खाता खोले क्रीज पर मौजूद थे। आज के खेल का मुख्य आकर्षण रायन रिकलटन का दोहरा शतक रहा। उन्होने अपने कल के निजी स्कोर 176 रन से आगे खेलते हुये करियर का पहला दोहरा शतक जड़ा। उन्हे मीर हमजा ने आउट किया।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...