Skip to main content

ताजा खबर

SA vs PAK 2024-25: टखने की चोट की वजह से सैम अयूब 6 हफ्ते तक नहीं खेल पाएंगे क्रिकेट 

SA vs PAK 2024-25: टखने की चोट की वजह से सैम अयूब 6 हफ्ते तक नहीं खेल पाएंगे क्रिकेट 

Saim Ayub (Image Credit- Twitter X)

केपटाउन में जारी दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले तो जहां पाकिस्तान को साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजी ने परेशान किया, तो अब एक और खबर ने टीम की टेंशन बढ़ा दी है।

बता दें कि खेल के पहले फील्डिंग करते हुए टखना मुड़ने की वजह से मैदान से बाहर गए युवा सैम अयूब (Saim Ayub) और पाकिस्तानी टीम को करारा झटका लगा है। बता दें कि इस चोट को लेकर अगर ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो वह करीब 6 हफ्ते तक क्रिकेट से दूर रहने वाले हैं। इसके अलावा वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी टेस्ट मैच से भी बाहर हो गए हैं।

देखें किस तरह चोटिल हुए सैम अयूब

साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में बनाए 615 रन

तो वहीं न्यूलैंड्स केप टाउन में जारी इस मैच के बारे में आपको जानकारी दें, तो रियान रिकेल्टन के शानदार प्रदर्शन की वजह से साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 141.3 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 615 रन बनाए हैं।

टीम के लिए रिकेल्टन ने 259 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा कप्तान टेम्बा बावुमा ने 106 और कायल वीरयन ने 100 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया। इसके अलावा मार्को यान्सेन ने 62 और केशव महाराज ने 40 रनों की पारी खेली।

तो वहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो मोहम्मद अब्बास और सलमान अली आघा को 3-3 विकेट मिले। इसके अलावा मीर हमजा और खुर्रम शहजाद को 2-2 सफलताएं मिली।

इसके अलावा दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर पाकिस्तान ने पहली पारी में 21 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 3 विकेट के नुकसान पर कुल 64 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय बाबर आजम 31* और मोहम्मद रिजवान 9* रन बनाकर मौजूद हैं।

तो वहीं शान मसूद 2, कामरान गुलाम 12 और सऊद शकील (0) सस्ते में आउट हो चुके हैं। साउथ अफ्रीका की ओर से कागिसो रबाडा को 2 और मार्को यान्सेन को 1 सफलता मिली है।

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...