Skip to main content

ताजा खबर

सुरेश रैना ने रोहित शर्मा के सिडनी टेस्ट से बाहर होने के फैसले की सराहना की, कहा- यह उनके अटूट…

सुरेश रैना ने रोहित शर्मा के सिडनी टेस्ट से बाहर होने के फैसले की सराहना की, कहा- यह उनके अटूट…

Suresh Raina (Image Credit- Twitter X)

जारी BGT सीरीज का आखिरी और 5वां टेस्ट मैच इस समय ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। आज 4 दिसंबर को मैच में दूसरे दिन का खेल समाप्त हुआ। दूसरी ओर, इस मैच में पिछले तीन मैचों में खराब प्रदर्शन करने वाले टीम इंडिया के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने हटने का फैसला किया।

पिछले तीन मैचों में रोहित के बल्ले से 6.20 की औसत से सिर्फ 31 रन निकले थे। रोहित के फैसले को किसी ने टीम हित में बताया, तो किसी ने कहा कि भारतीय टीम मैनेजमेंट ने रोहित को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया। दूसरी ओर, अब इन अटकलों के बीच रोहित को पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) का साथ मिला है। रैना ने रोहित के फैसले की तारीफ करते हुए कहा कि यह उनके खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

सुरेश रैना ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि सिडनी टेस्ट मैच में रोहित शर्मा के ना खेलने को लेकर सुरेश रैना ने आज अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में रैना ने लिखा- रोहित शर्मा ईमानदारी और निस्वार्थता के माध्यम से नेतृत्व का उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।

व्यक्तिगत चुनौतियों के बावजूद, वह आवश्यकता पड़ने पर अलग हटकर टीम की सफलता को प्राथमिकता देते हैं। वर्तमान टेस्ट सीरीज में उनका नेतृत्व भारत की सफलता के प्रति उनके अटूट समर्पण को दर्शाता है। खेल का एक सच्चा दिग्गज।

देखें सुरेश रैना की यह पोस्ट

दूसरी ओर, आपको सिडनी टेस्ट मैच के बारे में बताएं तो दूसरे दिन स्टंप के समय, भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 32 ओवर खेलने के बाद 6 विकेट के नुकसान पर कुल 141 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय रविंद्र जडेजा 8* और वाॅशिंगटन सुंदर 6* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत की ऑस्ट्रेलिया पर बढ़त 145 रनों की हो गई है।

আরো ताजा खबर

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...