Skip to main content

ताजा खबर

हरभजन सिंह ने उनकी और रोहित शर्मा की आलोचना करने वाले यूजर की जमकर लगाई क्लास! यहां जानें क्या कहा

हरभजन सिंह ने उनकी और रोहित शर्मा की आलोचना करने वाले यूजर की जमकर लगाई क्लास! यहां जानें क्या कहा

Harbhajan Singh (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर और टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) हाल में ही एक एक्स सोशल मीडिया यूजर की जमकर क्लास लगाते हुए नजर आए हैं।

बता दें कि इस यूजर ने खराब प्रदर्शन के लिए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के टीम से बाहर जाने को जिम्मेदार ठहराया। लेकिन स्टार स्पोर्ट्स के लिए प्रजेंटर की भूमिका में नजर आए हरभजन सिंह, टीम हित की वजह से रोहित के इस मैच में ना खेलने को लेकर लगातार बात करते हुए नजर आए। लेकिन अब इस बात को लेकर इस यूजर और पूर्व क्रिकेटर के बीच सोशल मीडिया वाॅर देखने को मिली है।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट मैच में रोहित शर्मा के ना खेलने को लेकर इस यूजर ने हरभजन सिंह को टैग करते हुए एक्स अकाउंट पर लिखा- हरभजन आप वही व्यक्ति हैं जिसने श्रीसंत को एक मैच के दौरान थप्पड़ मारा था, कृपया हमें अपने फैसले से बचाएं कि कौन अच्छा है और कौन बुरा है।

यह टीम श्री गुरुनाथ शर्मा की नहीं है कि उनका बेटा नकारात्मक योगदान के बावजूद खेलता रहेगा। आप ऑप्ट-आउट की कहानी बनाने में फेल रहे, क्योंकि पूरी क्रिकेट बिरादरी जानती है कि रोहित शर्मा को खराब प्रदर्शन और टीम का माहौल खराब करने के कारण बाहर किया गया है।

तो वहीं इस यूजर को जबाव देते हुए हरभजन ने लिखा- प्लीज पहले मेरा पूरा इंटरव्यू सुनें और आज स्टार स्पोर्ट्स पर रोहित शर्मा का इंटरव्यू सुनें, फिर अपना मुंह खोलें। उन्होंने जो किया है, उसके बारे में किसी भी भारतीय कप्तान ने विदेश में लगातार सीरीज हारने और बिना रन बनाने के बाद, सोचा भी नहीं होगा। फर्क है बंदे में, वह एक लीडर है। शाबाश रोहित, टीम हमेशा पहले

देखें हरभजन सिंह की यह सोशल मीडिया पोस्ट

আরো ताजा खबर

ईशान किशन ने दलीप ट्राॅफी फाइनल में ठोका दोहरा शतक, साथ ही तोड़े इतने सारे रिकाॅर्ड्स 

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) दलीप ट्राॅफी के जारी सीजन का फाइनल मैच 6 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में...

ईशान किशन ने रचा इतिहास, तोड़ा दिनेश कार्तिक का खास रिकाॅर्ड, 39 साल बाद कर दिया बड़ा कारनामा

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम...

क्या दलीप ट्रॉफी फाइनल में दोहरा शतक लगाने के बाद ईशान किशन भारत की टेस्ट टीम में वापसी कर सकते हैं?

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन (Ishan Kishan) दलीप ट्राॅफी के फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करते हुए नजर आए।...

पाकिस्तान के जारी इंग्लैंड दौरे के बीच PCB एक्शन मोड में, शुरू की अनुशासनात्मक जांच, कई खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज

Babar Azam (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा अब मैदान के साथ-साथ ड्रेसिंग रूम के विवादों के कारण भी चर्चा में है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती...