Skip to main content

ताजा खबर

ऋषभ पंत ने तोड़ा 50 साल पुराना रिकॉर्ड, धुआंधार बल्लेबाजी के फैन हुए सचिन तेंदुलकर, ट्वीट कर लिखी ये बात

Rishabh Pant- Sachin Tendulkar (Photo Source X)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऋषभ पंत ने धुआंधार बल्लेबाजी से सभी आलोचकों के मुंह बंद कर दिए और साथ ही ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की खटिया खड़ी कर दी।

पंत ने 33 गेंदों में 61 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और मात्र 29 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ा। उनकी इस धाकड़ पारी में उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के जड़े और फैंस के साथ- साथ क्रिकेट एक्स्पर्ट्स को भी हैरान कर दिया।

एक ओर जहां टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज और बड़े नाम फेल हो रहे थे वहीं, पंत ने उस समय आकर पहले ही गेंद पर सिक्स लगाया और उसी लय को बरकरार रख अहम पारी खेली। हालांकि, पंत इस पारी को और बड़ा कर शतक में तब्दील नहीं कर सके और पैट कमिंस का शिकार हुए।

ऋषभ पंत ने तोड़ा 50 साल पुराना रिकॉर्ड

अब पंत किसी प्रतिद्वंद्वी टीम की ओर से ऑस्ट्रेलिया में सबसे तेज टेस्ट अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। यह रिकॉर्ड पहले इंग्लैंड के जॉन ब्राउन और वेस्टइंडीज के रॉय फ्रेडरिक्स के नाम था, जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर 1975 में टेस्ट क्रिकेट में 33 गेंदों में अर्द्धशतक बनाया था। लेकिन अब ऋषभ पंत उनसे आगे निकल गए हैं।

सचिन तेंदुलकर हुए ऋषभ पंत के फैन

ऋषभ पंत की यह पारी देख महान पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर काफी प्रभावित हुए। उन्होंने सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा-

“ऐसे विकेट पर जहां अधिकांश बल्लेबाजों ने 50 या उससे कम के औसत से बल्लेबाजी की है, ऋषभ पंत की 184 के औसत से पारी वाकई उल्लेखनीय है। उन्होंने पहली गेंद से ही ऑस्ट्रेलिया को हिलाकर रख दिया। उन्हें बल्लेबाजी करते देखना हमेशा मनोरंजक होता है। क्या प्रभावशाली पारी थी!”

On a wicket where majority of the batters have batted at a SR of 50 or less, @RishabhPant17’s knock with a SR of 184 is truly remarkable. He has rattled Australia from ball one. It is always entertaining to watch him bat. What an impactful innings!#AUSvIND pic.twitter.com/rU3L7OL1UX

— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) January 4, 2025

टेस्ट में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक (गेंदों पर)

28 गेंद – ऋषभ पंत (बनाम श्रीलंका) बेंगलुरु 2022

29 गेंद – ऋषभ पंत (बनाम ऑस्ट्रेलिया) सिडनी 2025

30 गेंद – कपिल देव (बनाम पाकिस्तान) कराची 1982

31 गेंद – शार्दुल ठाकुर (बनाम इंग्लैंड) द ओवल 2021

31 गेंद – यशस्वी जायसवाल (बनाम बांग्लादेश) कानपुर 2024

আরো ताजा खबर

दिनेश कार्तिक ने बताए बेहतरीन विकेटकीपिंग के राज, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच दिया खास ज्ञान

Dinesh Karthik (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून आज भी बरकरार...

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट...

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...