Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: क्या टीम इंडिया ही है जसप्रीत बुमराह की चोट की सबसे बड़ी वजह?

Jasprit Bumrah (Photo Source: Getty Images)

सिडनी में खेले जा रहे पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह खेल के दूसरे दिन चोटिल हो गए थे और उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा था। दरअसल खेल के दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह ने सिर्फ एक ही ओवर फेंका और फिर उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाते हुए देखा गया।

बाद में इस बात की पुष्टि हुई कि पीठ में दर्द होने की वजह से जसप्रीत बुमराह को अस्पताल ले जाया गया था जहां उनका स्कैन हुआ। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही पांच मैच की टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह ने काफी अच्छी गेंदबाजी की है और तमाम फैंस का दिल जीता है।

जसप्रीत बुमराह ने इस टेस्ट सीरीज में अभी तक 32 विकेट झटके हैं और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव बनाया हुआ है। उन्होंने अभी तक इस सीरीज में 151.2 ओवर फेंके हैं।

पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा की अनुपलब्धता में जसप्रीत बुमराह ने 30 ओवर फेंके थे और आठ विकेट झटके थे। एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में बुमराह ने कप्तानी नहीं की थी क्योंकि रोहित शर्मा की इस मैच में वापसी हुई थी। हालांकि उन्होंने एडिलेड टेस्ट में 24 ओवर फेकें थे जिसमें अनुभवी गेंदबाज ने चार विकेट हासिल किए थे। ब्रिस्बेन टेस्ट में जसप्रीत ने 34 ओवर में 9 विकेट झटके थे जबकि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में शानदार तेज गेंदबाज ने 52.8 ओवर में 9 विकेट हासिल किए थे।

जसप्रीत बुमराह ने इस सीरीज में लगातार की है जबरदस्त गेंदबाजी

टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव बनाया हुआ है। जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी से भी धमाकेदार प्रदर्शन किया है।

फिलहाल जसप्रीत बुमराह ने सिडनी टेस्ट में 10 ओवर फेके हैं और दो महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए हैं। अगर टीम इंडिया को सिडनी टेस्ट में जीत दर्ज करनी है तो जसप्रीत बुमराह को दूसरी पारी में भी गेंदबाजी करना काफी महत्वपूर्ण है।

আরো ताजा खबर

ईशान किशन ने दलीप ट्राॅफी फाइनल में ठोका दोहरा शतक, साथ ही तोड़े इतने सारे रिकाॅर्ड्स 

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) दलीप ट्राॅफी के जारी सीजन का फाइनल मैच 6 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में...

ईशान किशन ने रचा इतिहास, तोड़ा दिनेश कार्तिक का खास रिकाॅर्ड, 39 साल बाद कर दिया बड़ा कारनामा

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम...

क्या दलीप ट्रॉफी फाइनल में दोहरा शतक लगाने के बाद ईशान किशन भारत की टेस्ट टीम में वापसी कर सकते हैं?

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन (Ishan Kishan) दलीप ट्राॅफी के फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करते हुए नजर आए।...

पाकिस्तान के जारी इंग्लैंड दौरे के बीच PCB एक्शन मोड में, शुरू की अनुशासनात्मक जांच, कई खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज

Babar Azam (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा अब मैदान के साथ-साथ ड्रेसिंग रूम के विवादों के कारण भी चर्चा में है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती...