Skip to main content

ताजा खबर

“मैंने खुद हटने का फैसला किया”- सिडनी टेस्ट से बाहर होने को लेकर रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

मैंने खुद हटने का फैसला किया- सिडनी टेस्ट से बाहर होने को लेकर रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

Rohit Sharma Interview (Photo Source: X)

भारत के कप्तान रोहित शर्मा, जो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के चल रहे पांचवें और अंतिम टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं , उन्होंने खेल के सबसे लंबे प्रारूप को खेलते रहने के अपने प्लान के बारे में बताया। प्लेइंग इलेवन से नाम हटने के बाद उनके भारतीय टेस्ट टीम से बाहर होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। लेकिन रोहित ने साफ कर दिया कि, वो सिर्फ इस मैच से बाहर हुए हैं।

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास को लेकर Rohit Sharma ने तोड़ी चुप्पी

दूसरे दिन लंच ब्रेक के दौरान स्टार स्पोर्ट्स पर इरफान पठान और जतिन सप्रू को दिए इंटरव्यू में जब रोहित शर्मा से पूछा गया कि क्या उन्हें टीम से बाहर किया गया है, आराम दिया गया है या उन्होंने खुद ही बाहर होने का फैसला किया? इसके जवाब में भारतीय कप्तान ने कहा, “कुछ नहीं (हंसते हुए)। मैंने खुद हटा हूं। मैंने चयनकर्ताओं और कोच से कहा कि मेरे बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं, इसलिए मैंने हटने का फैसला किया है।”

हिटमैन ने आगे कहा कि, “अभी रन नहीं बन रहे हैं, लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं है कि 5 महीने बाद भी रन नहीं बनेंगे या दो महीने बाद भी रन नहीं बनेंगे। मैं कड़ी मेहनत करूंगा। लैपटॉप, पेन और पेपर लेकर बाहर बैठे लोग यह तय नहीं करेंगे कि मेरा रिटायरमेंट कब होगा और मुझे क्या फैसले लेने होंगे।”

सिडनी टेस्ट से बाहर बैठने के अपने फैसले पर हिटमैन बोले, “मेरी बातचीत बहुत साफ थी। मैंने कहा कि मैं रन नहीं बना पा रहा हूं और हमें ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत है जो इस महत्वपूर्ण मैच में रन बना सकें। मैं यह बात कोच और चयनकर्ताओं को बताना चाहता था। उन्होंने इसमें मेरा साथ दिया। यह समझदारी भरा फैसला था। मैंने बस यही सोचा कि मुझे टीम के लिए क्या करना चाहिए।”

आपको बता दें कि जारी बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में रोहित का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा है। उन्होंने इस सीरीज में तीन मैचों में कुल छह पारियां खेली, जिसमें वो 6.20 की औसत से सिर्फ 31 रन बना पाए हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी इस फॉर्म को देखते हुए इस मैच से बाहर हटने का फैसला लिया है।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...