Skip to main content

ताजा खबर

ILT20 2025: टूर्नामेंट में हुई हरभजन सिंह और शोएब अख्तर की वापसी, ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में आएंगे नजर

ILT20 2025 टूर्नामेंट में हुई हरभजन सिंह और शोएब अख्तर की वापसी ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में आएंगे नजर

Harbhajan Singh and Shoaib Akhtar (Image Credit- Twitter X)

इंटरनेशनल लीग टी20 के तीसरे सीजन के शुरुआत 11 जनवरी से हो रही है। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 9 फरवरी को खेला जाएगा। तो वहीं इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर एक साथ नजर आने वाले है। पूर्व क्रिकेटरों को तीसरे सीजन के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है।

बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट में 711 विकेट हासिल करने वाले हरभजन टूर्नामेंट की शुरुआत से ही इसका एक अहम हिस्सा रहे हैं। 44 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर पिछले सीजन में कमेंट्री करता हुआ नजर आया है। दूसरी ओर, पाकिस्तान के लिए 444 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले शोएब अख्तर भी प्रतियोगिता के अपने दूसरे सीजन के लिए ILT20 में शामिल हो गए हैं और हरभजन सिंह के साथ ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में नजर आएंगे।

David White ने दिया बड़ा बयान

दूसरी ओर, हरभजन सिंह और शोएब अख्तर के टूर्नामेंट से जुड़ने को लेकर इंटरनेशनल लीग टी20 के सीईओ David White ने कहा- हम ILT20 सीजन 3 के लिए हरभजन सिंह और शोएब अख्तर का फिर से स्वागत करते हुए रोमांचित हैं, क्योंकि उनकी भागीदारी लीग में अत्यधिक मूल्य जोड़ रही है। सीजन 2 एक बड़ी सफलता थी, जिसमें प्रतिस्पर्धा का स्तर और क्रिकेट की क्वालिटी सभी अपेक्षाओं से अधिक थी।

हम इस वर्ष और भी बड़े और बेहतर टूर्नामेंट की आशा कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि यह सीजन लेवल को और ऊपर उठाएगा और अंतरराष्ट्रीय मंच पर यूएई क्रिकेट की बढ़ती प्रतिष्ठा में योगदान देना जारी रखेगा।

ब्रांड एंबेसडर हरभजन सिंह ने कहा- ILT20 का हिस्सा बनना शुरू से ही एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है, और हर सीजन बेहतर होता जाता रहा है। सीजन 2 शीर्ष स्तर के टी20 क्रिकेट का एक शानदार प्रदर्शन था, जिसमें प्रतिस्पर्धा का स्तर फ्रेंचाइजी क्रिकेट से हमारी अपेक्षाओं की सीमाओं को पार कर गया था।

तो वहीं शोएब अख्तर ने कहा- यूएई लौटना हमेशा खुशी की बात है। यह एक ऐसी जगह है, जहां मेरे खेल के दिनों की बहुत सारी यादें हैं। सीजन 2 प्रतिस्पर्धी क्रिकेट का एक रोमांचक प्रदर्शन था, और मेरा मानना ​​​​है कि क्रिकेट की गुणवत्ता केवल बढ़ेगी, क्योंकि ILT20 लगातार बढ़ रहा है।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...