Skip to main content

ताजा खबर

Rohit Sharma: हिटमैन के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, भारतीय क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत की कप्तानी जसप्रीत बुमराह कर रहे हैं। रोहित शर्मा ने आखिरी टेस्ट से खुद को बाहर रखने का फैसला लिया है। नियमित कप्तान होते हुए बीच सीरीज में बाहर बैठकर रोहित शर्मा ने अपने इस फैसले से सभी को हैरान कर दिया है।

हिटमैन के इस फैसले के बाद उनके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। रोहित अब बीच टेस्ट सीरीज में प्लेइंग XI से बाहर होने वाले पहले भारतीय कप्तान बने हैं। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कई बार हुआ है जब रिटायरमेंट या फिर किसी निजी कारणों के चलते बीच सीरीज में कप्तान बदले हैं, मगर स्क्वॉड में रहते हुए प्लेइंग XI से बाहर रहने की घटना पहली बार सामने आई है। वहीं वर्ल्ड क्रिकेट में चौथी बार ऐसा हुआ है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में चौथी बार हुआ ऐसा

किसी कप्तान को इंटरनेशनल सीरीज के दौरान प्लेइंग XI से बाहर किए जाने का पहला मामला 1974 की एशेज सीरीज में आया था, जब इंग्लैंड के माइक डेनेस ने चौथे टेस्ट से बाहर होने का फैसला किया था। उनकी जगह जॉन एडरिच ने टीम की कमान संभाली थी। हालांकि, उन्होंने एडिलेड में खेले गए अगले टेस्ट में शानदार वापसी की थी।

वहीं 2014 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ है। आखिरी बार पाकिस्तान के मिस्बाह उल हक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के बीच बाहर होने का फैसला किया था, उनकी जगह शाहिद अफरीदी ने कप्तानी की थी।

उसी साल दिनेश चंडीमल ने सेमीफाइनल और फाइनल सहित टी20 वर्ल्ड कप के अंतिम तीन मैचों के लिए श्रीलंकाई लाइन-अप से बाहर बैठने का फैसला किया। तब लसिथ मलिंगा ने श्रीलंकाई टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी और टीम को पहला टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीताया था। वहीं अब 2025 में रोहित शर्मा ने खुद को बाहर रखने का फैसला लिया है।

আরো ताजा खबर

उम्र में फर्जीवाड़े के चलते रोहित यादव भारत की U-19 टीम से बाहर, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान

BCCI Drops Rohit Yadav from India U-19 Squad Over Age Discrepancies (image via X) Rohit Yadav age fraud: ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ होने वाली घरेलू बाइलेटरल सीरीज से पहले, बीसीसीआई...

विराट-रोहित को लेकर मिचेल सेंटनर का बड़ा बयान, न्यूजीलैंड दौरे से पहले किया अलर्ट!

Virat and Rohit (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम इस साल के अंत में न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच पांच वनडे और पांच...

बिग बैश लीग में होगी प्राइवेट इन्वेस्टर्स की एंट्री! क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का ऐतिहासिक फैसला

Cricket Australia Opens Doors to Private Investment in Big Bash (image via getty) Cricket Australia private investment Big Bash league: ऑस्ट्रेलियाई घरेलू क्रिकेट में बड़ा बदलाव लाने वाले एक ऐतिहासिक...

‘PCB पर अभी भी मेरे हजारों डॉलर बकाया हैं’ पाकिस्तान के पूर्व कोच जेसन गिलिप्सी का बड़ा दावा

Jason Gillespie (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड दौरे पर मौजूद पाकिस्तान क्रिकेट टीम की परेशानी कम होने की नाम नहीं ले रही है। टीम इंग्लैंड दौरे पर तीन मैचों की...