Skip to main content

ताजा खबर

03 जनवरी Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Team India (Photo Source: Getty Images)

1) IND vs AUS: भारत ने जीता टॉस, Playing 11 में हुए दो बड़े बदलाव; रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में शुरू हो गया है। इस मैच में भारत के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया जहां एक बदलाव के साथ उतरी है, वहीं भारत ने अपने प्लेइंग XI में दो बदलाव किए हैं।

भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया: सैम कोंस्टास, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिच स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।

2) “रोहित ने इस मैच में आराम करने का विकल्प चुनकर लीडरशिप दिखाई है”- टॉस के दौरान बुमराह का बड़ा बयान

रोहित शर्मा को लेकर सिडनी टेस्ट मैच से पहले जसप्रीत बुमराह ने टॉस के दौरान कहा, “हमारे कप्तान ने इस मैच में आराम करने का विकल्प चुनकर लीडरशिप दिखाई है। इससे पता चलता है कि इस टीम में बहुत एकता है। कोई स्वार्थ नहीं है। जो भी टीम के हित में होगा, हम वही करने की कोशिश करेंगे।”

3) Champions Trophy 2025: कराची स्टेडियम का नवीनीकरण कार्य अधूरा रहने के कारण PCB की बढ़ी टेंशन, क्या तय समय से शुरू होगा टूर्नामेंट?

चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले अब PCB की टेंशन थोड़ी बढ़ गई है। इसके पीछे वजह कराची का नेशनल स्टेडियम है। बता दें कि स्टेडियम में टूर्नामेंट के लिए नवीकरण का काम तय समय से पीछे चल रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने देश में चैंपियंस ट्राॅफी से पहले 3 स्टेडियम के नवीकरण के लिए भारतीय रुपयों में करीब 12 बिलियन का फंड आवंटित किया था।

4) गौतम गंभीर ने खुद प्लेइंग इलेवन से रोहित शर्मा का पत्ता काटा, झुकने के मूड में नहीं हैं मुख्य कोच

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में खेलते हुए नजर नहीं आयेंगे। उन्होंने टीम मैनेजमेंट और मुख्य चयनकर्ता को अपने फैसले के बारे में बता दिया है। मेलबर्न में खेले गये चौथे टेस्ट मैच में मिली हार के बाद रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलें काफी तेज हो गई थी हालांकि उन्होंने रिटायरमेंट पर फैसला नहीं किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के अंतिम मुकाबले से पहले मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कई कड़े निर्णय लेने का मन बना लिया है और इसमें रोहित को पांचवें टेस्ट से बाहर करना भी शामिल है।

5) सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को मैच पर ध्यान देने की दी सलाह, रोहित शर्मा के मामले पर दिया तगड़ा जवाब

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा को लेकर चल रही मीडिया अटकलों पर ध्यान न देने के लिए कहा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाएगा। मीडिया रिपोर्ट में गौतम गंभीर और रोहित शर्मा के बीच अनबन की खबरें सामने आई है और रोहित के आखिरी टेस्ट से बाहर होने की बातें चल रही हैं। हालांकि पूर्व क्रिकेटर ने टीम को मैच पर ज्यादा ध्यान देने के लिए कहा है।

6) पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने गौतम गंभीर के कोचिंग करियर पर उठाए सवाल, कहा- उसे नहीं आता है

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज बासित अली ने कहा कि गंभीर को कोचिंग की कला नहीं आती। बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ”गौतम गंभीर को कोचिंग की कला नहीं आती है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि उसने कोलकाता को ट्रॉफी दिलाई लेकिन टी20 क्रिकेट में ज्यादा कोचिंग की जरुरत नहीं होती। टेस्ट मैच में कोच की भी परीक्षा होती है- मैदान के बाहर बैठकर कोच क्या सोच रहा है और क्या प्लान बना रहा है।”

7) तस्कीन अहमद ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, बांग्लादेश प्रीमियर लीग में लिए 7 विकेट; वीडियो मचा रहा बवाल

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने गुरुवार 2 जनवरी को बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) के चल रहे संस्करण में शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में ढाका कैपिटल के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया। तस्कीन बीपीएल इतिहास में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर लीग के इतिहास में एक पारी में सात विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए।

8) 18 साल का यह दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में करेगा डेब्यू, तोड़ेगा नया रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ केपटाउन में 3 जनवरी से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी अंतिम प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी है। प्रोटियाज ने सेंचुरियन में पहले टेस्ट मैच की तुलना में तीन बदलाव किए हैं, जिसमें 18 वर्षीय क्वेना मफाका को शामिल किया गया है। युवा खिलाड़ी ने टीम में साथी तेज गेंदबाज डेन पैटरसन की जगह ली है। उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दौरान अपना वनडे डेब्यू किया था।

9) क्या मुख्य कोच गौतम गंभीर से नाराज हैं रोहित शर्मा? प्रैक्टिस सेशन के दौरान नहीं हुई बात

सिडनी टेस्ट से पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर जसप्रीत बुमराह को साथ लेकर सिडनी क्रिकेट मैदान की बीच वाली पिच की ओर बढ़े। कुछ मिनट बाद रोहित शर्मा भी दोनों के साथ शामिल हो गए, लेकिन मुख्य कोच और कप्तान के बीच शायद ही कोई संवाद हुआ। इसके बाद गंभीर मैच पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पहुंचे (आमतौर पर कप्तान इसमें शामिल होते हैं)। फिर उन्होंने पांचवें और अंतिम टेस्ट के लिए अंतिम एकादश में रोहित की जगह की पुष्टि नहीं करने का फैसला किया।

আরো ताजा खबर

उम्र में फर्जीवाड़े के चलते रोहित यादव भारत की U-19 टीम से बाहर, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान

BCCI Drops Rohit Yadav from India U-19 Squad Over Age Discrepancies (image via X) Rohit Yadav age fraud: ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ होने वाली घरेलू बाइलेटरल सीरीज से पहले, बीसीसीआई...

विराट-रोहित को लेकर मिचेल सेंटनर का बड़ा बयान, न्यूजीलैंड दौरे से पहले किया अलर्ट!

Virat and Rohit (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम इस साल के अंत में न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच पांच वनडे और पांच...

बिग बैश लीग में होगी प्राइवेट इन्वेस्टर्स की एंट्री! क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का ऐतिहासिक फैसला

Cricket Australia Opens Doors to Private Investment in Big Bash (image via getty) Cricket Australia private investment Big Bash league: ऑस्ट्रेलियाई घरेलू क्रिकेट में बड़ा बदलाव लाने वाले एक ऐतिहासिक...

‘PCB पर अभी भी मेरे हजारों डॉलर बकाया हैं’ पाकिस्तान के पूर्व कोच जेसन गिलिप्सी का बड़ा दावा

Jason Gillespie (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड दौरे पर मौजूद पाकिस्तान क्रिकेट टीम की परेशानी कम होने की नाम नहीं ले रही है। टीम इंग्लैंड दौरे पर तीन मैचों की...