Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: सिडनी टेस्ट में कौन हो सकते हैं भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाजी कांबिनेशन? इरफान पठान ने रखा अपना पक्ष

BGT 2024-25: सिडनी टेस्ट में कौन हो सकते हैं भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाजी कांबिनेशन? इरफान पठान ने रखा अपना पक्ष

Irfan Pathan. (Photo Source: Twitter)

पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान ने ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जाने वाले पांचवें टेस्ट मैच से पहले बड़ा बयान दिया है। बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पांचवा और अंतिम टेस्ट मैच सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। इरफान पठान का मानना है कि आगामी टेस्ट मैच में टीम इंडिया को दो स्पिनर्स के साथ मैदान पर खेलने के लिए उतरना चाहिए।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि परिस्थिति को देखते हुए इंडिया की प्लेइंग XI में तीसरे स्पिनर की जगह नहीं होगी। मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की ओर से दो स्पिनर वाशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा थे। पूर्व खिलाड़ी का मानना है कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में वॉशिंगटन सुंदर का इस्तेमाल टीम मैनेजमेंट में सही तरीके से नहीं किया था।

इरफान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि, ‘मुझे ऐसा लगता है कि सिडनी में दो स्पिनर्स खेलेंगे। मेलबर्न में दूसरे स्पिनर को कम गेंदबाजी दी गई थी लेकिन सिडनी में उनसे ज्यादा से ज्यादा ओवर्स करवाए जा सकते हैं। इतिहास यही कहता है कि यहां टर्न जरूर होगी। तीसरे स्पिनर की जगह टीम में नहीं होगी। अगर घास बिल्कुल नहीं होती है तो तीसरे स्पिनर को टीम में शामिल किया जा सकता है।’

यह भी पढ़े:- मैं नहीं चाहता कि रोहित शर्मा इस तरह बाहर जाए: भारतीय कप्तान को मिला इरफान पठान का सपोर्ट

दो स्पिनर और तीन तेज गेंदबाज काफी होंगे: इरफान पठान

पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘मुझे ऐसा लगता है कि सिडनी टेस्ट में दो स्पिनर्स और तीन तेज गेंदबाज काफी होंगे।’

दोनों ही टीमों के लिए पांचवा टेस्ट मैच काफी महत्वपूर्ण है। टीम इंडिया का प्रदर्शन मेलबर्न टेस्ट में काफी खराब रहा था और इसी वजह से उन्हें इस मैच में हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि सिडनी टेस्ट को टीम इंडिया अपने नाम जरुर करना चाहेगी। फिलहाल 5 मैच की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे है।

टीम इंडिया ने इस सीरीज में पर्थ में जीत दर्ज की थी लेकिन एडिलेड और मेलबर्न में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अगर टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र के फाइनल में अपनी जगह बनानी है तो उन्हें पांचवें टेस्ट को जीतना बेहद ही जरूरी है।

আরো ताजा खबर

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...

‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’

Fielding Coach Subhadeep Ghosh Decodes Kohli’s Catch, Rohit’s Run-Out (image via X) भारत के नए फील्डिंग कोच, सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh) ने उन जरुरी एलिमेंट्स को हाईलाइट किया है, जिनकी...

SM Trends: 6 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के एक बड़े कटआउट की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। किंग...