
Team India (Photo Source: Getty Images)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इस सीरीज में भारत फ़िलहाल 2-1 से पीछे है। ऐसे में अब टीम इंडिया के पास सिडनी टेस्ट मैच जीतकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को रिटेन करने के मौका होगा। लेकिन इस टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के फैंस के मन में एक सवाल ये है कि, सिडनी टेस्ट के लिए भारत की टीम किस प्लेइंग XI के साथ मैदान पर उतरेगी।
सिडनी टेस्ट मैच से ठीक एक दिन पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर आई है। टीम के हेड कोच ने जानकारी दी है कि तेज गेंदबाज आकाश दीप इस टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। आकाश दीप कमर में जकड़न के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट से बाहर हो गए हैं। आकाश दीप की जगह हर्षित राणा या प्रसिद्ध कृष्णा सिडनी टेस्ट में खेल सकते हैं।
Team India ने जीत के साथ किया था BGT का आगाज
पर्थ में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया दौरे का जीत के साथ शानदार आगाज किया था। इसके बाद रोहित शर्मा टीम इंडिया से जुड़े और टीम इंडिया पर जीत की पटरी से उतर गई। उसके बाद से रोहित की कप्तानी में भारत ने 3 टेस्ट मैचों खेला जिसमें से उन्होंने 2 मैच गंवा दिए और एक मुकाबला ड्रॉ रहा। इसके बाद रोहित शर्मा की बल्लेबाजी और कप्तानी पर बड़े सवाल उठने लगे।
इस बीच सिडनी टेस्ट से एक दिन पहले कुछ ऐसे संकेत मिले जिससे सोशल मीडिया पर एक अलग तरह की बहस शुरू हो गई है। दरअसल, आखिरी टेस्ट से एक दिन पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी फील्डिंग प्रैक्टिस करने मैदान पर उतरे जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर नजर आईं।
उन तस्वीरों में बाकी सभी खिलाड़ी तो फील्डिंग प्रैक्टिस करते नजर आए लेकिन रोहित शर्मा कहीं दिखाई नहीं पड़े। उनकी जगह स्लिप में शुभमन गिल कैचिंग प्रैक्टिस करते नजर आए। इसके बाद सवाल उठने लगा कि क्या रोहित शर्मा सिडनी टेस्ट नहीं खेलेंगे। अब रोहित शर्मा सिडनी टेस्ट मैच में खेलेंगे या नहीं इस सवाल का जवाब हमें कल सुबह ही मिलेगा।
सिडनी टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI:
केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा/शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, नीतीश रेड्डी, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा/वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा/हर्षित राणा
“This article is sourced from CricTracker’s feed”
5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट
बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क
पहली बार BBL में हुई मुस्तफिजुर रहमान की एंट्री, मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेल सकते हैं पहला सीजन

