Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: चौथे टेस्ट के बाद गौतम गंभीर की टीम इंडिया को फटकार के बीच, इरफान पठान ने शेयर की गुप्त पोस्ट

BGT 2024-25: चौथे टेस्ट के बाद गौतम गंभीर की टीम इंडिया को फटकार के बीच, इरफान पठान ने शेयर की गुप्त पोस्ट

Irfan Pathan. (Photo Source: CricTracker)

जारी बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज के मेलबर्न टेस्ट मैच में भारतीय टीम की 184 रनों से हार के बाद, गौतम गंभीर की खिलाड़ियों को फटकार की रिपोर्ट्स के बीच, पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने ड्रेसिंग रूम से जुड़ी एक गुप्त पोस्ट साझा की है।

जारी BGT सीरीज में कमेंट्री कर रहे पठान ने अपनी इस पोस्ट से कहने की कोशिश की है कि इस तरह की खबरें ड्रेसिंग रूम से बाहर नहीं आने चाहिए। पूर्व टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन इरफान ने आज 1 जनवरी को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा- ड्रेसिंग रूम में जो होता है, वह ड्रेसिंग रूम में ही रहना चाहिए (What happens in the dressing room, should stay in the dressing room!)

देखें इरफान पठान की यह पोस्ट

साथ ही बता दें कि मेलबर्न टेस्ट मैच को टीम इंडिया ड्राॅ कर सकती थी, लेकिन एक ही सेशन में टीम इंडिया ने 7 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद भारत को मेजबान ऑस्ट्रेलिया से 184 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच के बाद इंडियन एक्सप्रेस की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ड्रेसिंग रूम में हेड कोच गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों से कहा था- बहुत हो गया।

हालांकि, हेड कोच गंभीर ने किसी खिलाड़ी का नाम लिया था, लेकिन प्लेयर्स को फटकार लगाते हुए कहा कि अपने नेचुरल गेम के नाम पर अपना विकेट नहीं गंवा सकते। उन्होंने खिलाड़ियों को चेतावनी भी दी टीम की शर्तों का पालन नहीं करने पर, प्लेइंग इलेवन में उनके स्थान के संबंध में रणनीति में परिवर्तन भी किया जा सकता है।

खैर, जारी सीरीज का आखिरी और 5वां मैच अब 3 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। साथ ही अगर भारत को यह सीरीज बचानी है और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखना है, तो उसे इस मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।

আরো ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ सीरीज के लिए इंडिया ‘ए’ की टीम घोषित, हार्दिक पांड्या की वापसी; गायकवाड़ और पडिक्कल बने कप्तान

India A squads for AUS series: Pandya returns; Padikkal, Gaikwad named captains (image via getty) India A squad for Australia A series: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की पुरुष चयन...

SM Trends: 9 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली घरेलू मल्टी-डे और वन-डे सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान...

“क्या आप भी घर नहीं गए?” इंग्लैंड के पूर्व दिग्गजों ने पाकिस्तानी टीम के ड्रामे की उड़ाई खिल्ली

ENG vs PAK: England Greats Mock Pakistan Cricket Chaos Amid Squad Clear-Out (Image credit Twitter – X) ENG vs PAK: इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के...

BBL 2026-27: Adam Zampa की होबार्ट हरिकेन्स में हुई एंट्री, बोले- ‘विदेशी खिलाड़ियों को अभी भी मिलता है ज्यादा फायदा’

Adam Zampa Joins Hobart Hurricanes on Two-Year Deal, Questions BBL Pay Parity for Local Stars (image via getty) ऑस्ट्रेलिया के स्टार लेग-स्पिनर एडम जम्पा ने होबार्ट हरिकेंस के साथ दो...