Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: विराट कोहली को सिडनी में देख तमाम फैंस हुए उत्साहित, अनुभवी खिलाड़ी ने भी ऑटोग्राफ देकर जीता सभी का दिल

Virat Kohli (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पांचवा और अंतिम टेस्ट मैच 3 जनवरी से शुरू हो रहा है। यह टेस्ट सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। टीम इंडिया के लिए अंतिम टेस्ट को जीतना बेहद जरूरी है।

अभी तक इस टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली जबरदस्त प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे हैं। पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में विराट कोहली ने शतक जड़ा था। हालांकि बाकी तीन टेस्ट में विराट कोहली टीम इंडिया की ओर से बड़ा स्कोर नहीं बना पाए हैं।

अब अनुभवी बल्लेबाज सिडनी टेस्ट में अपनी टीम की जीत में अहम योगदान देना चाहेंगे। अंतिम टेस्ट से पहले विराट कोहली को सिडनी में अपने फैंस को ऑटोग्राफ देते हुए देखा गया। जैसे ही तमाम फैंस ने विराट कोहली को देखा सभी उत्साहित हो गए और विराट कोहली के लिए चीयर करने लगे। शानदार बल्लेबाज भी अपने आप को रोक नहीं पाए और उन्होंने कई लोगों को ऑटोग्राफ दिया।

यह रही वीडियो:

THE CRAZE OF VIRAT KOHLI…!!!

– Fan cheering “Virat, Virat” and he is giving autograph at Sydney. [Ray Sportz Cricket] pic.twitter.com/i8jPBgRHZI

— Johns. (@CricCrazyJohns) January 1, 2025

बता दें कि, पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले को टीम इंडिया ने 295 रन से अपने नाम किया था। हालांकि इसके बाद मेजबान ने जबरदस्त वापसी की और एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट को अपने नाम किया। बारिश की वजह से ब्रिस्बेन में खेला गया तीसरा टेस्ट ड्रॉ में समाप्त हुआ।

चौथे टेस्ट मुकाबले में भी ऑस्ट्रेलिया ने दमदार प्रदर्शन करते हुए इसे अपने नाम कर लिया है। अब दोनों ही टीमों की निगाहें पांचवें टेस्ट को जीतने पर जरूर होगी। टीम इंडिया के लिए अंतिम टेस्ट को जीतना इसलिए जरूरी है क्योंकि अगर वो यह मैच हार गई तो उनका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र के फाइनल में पहुंचने का सपना पूरी तरह से चकनाचूर हो जाएगा। फिलहाल 5 मैच की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे है। सिडनी टेस्ट काफी रोमांचक होने वाला है।

 

আরো ताजा खबर

11 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: रोमांचक मुकाबले में आरसीबी से 2 विकेट से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुई मुंबई इंडियंस आईपीएल के जारी सीजन का...

उर्विल पटेल का तूफान! 13 गेंदों में फिफ्टी ठोक रचा इतिहास, खास सेलिब्रेशन हुआ वायरल

Urvil Patel (Image credit Twitter – X) चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज उर्विल पटेल ने आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर किसी को हैरान कर दिया। लखनऊ सुपर...

CSK vs LSG, Top 10 Memes: चेन्नई बनाम लखनऊ मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, CSK vs LSG: top 10 memes (image via X) उर्विल पटेल ने अर्धशतक जड़ा, जिसकी बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को चेपॉक में खेले गए आईपीएल 2026...

IPL 2026: डेवाल्ड ब्रेविस के रॉकेट-जैसे थ्रो ने मार्करम को किया चलता, देखें वायरल वीडियो!

Aiden Markram (Image credit Twitter – X) चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 मुकाबले में शानदार फील्डिंग ने...