Skip to main content

ताजा खबर

“विराट कोहली को हटाकर इस खिलाड़ी को दें नंबर 4 की जिम्मेदारी”, 5वें टेस्ट मैच से पहले बड़े बदलाव की मांग

Virat Kohli and Basit Ali (Pic Source-X)

IND vs AUS: मौजूदा BGT 2024-25 के दौरान मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को करारी हार का सामना पड़ा। इस हार के साथ ही भारत के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में क्वालीफाई करने की उम्मीदें कम होती जा रही हैं।

टीम इंडिया ने इस सीरीज में 1 मैच ड्रा किया है और 2 मुकाबलों में हार के साथ ऑस्ट्रेलिया से 1-2 से पिछड़ रही है। भारत के इस खराब प्रदर्शन का कारण बल्लेबाजों को जाता है। एक ओर जहां गेंदबाज अपना शत प्रतिशत दे रहे हैं तो वहीं, सीनियर बल्लेबाज अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में 3 जनवरी से शुरू पांचवें टेस्ट मैच के लिए क्रिकेट एक्स्पर्ट्स टीम को काफी सुझाव दे रहे हैं।

विराट कोहली अपनी गलतियों से नहीं सीख रहे हैं: बासित अली

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज बासित अली का मानना है कि भारत को सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट के लिए विराट कोहली को नंबर 5 पर उतारना चाहिए और फॉर्म में चल रहे नीतीश रेड्डी को नंबर 4 पर भेजना चाहिए। अली ने कोहली की आलोचना करते हुए कहा कि वे अपनी गलतियों से नहीं सीख रहे हैं और हर मैच में एक ही तरह से आउट हो रहे हैं।

अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए अली ने भारतीय टीम पर जमकर निशाना साधा और मेलबर्न में उनकी रणनीति पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा, “अब नीतीश को चौथे नंबर पर और विराट कोहली को पांचवें नंबर पर लाने का समय आ गया है, क्योंकि वह चौथे नंबर पर रन नहीं बना पा रहे हैं। वह एक ही शॉट पर आउट हो रहे हैं।”

“परफॉर्म नहीं हो रहा तो अपना नंबर तो नीचे करो ना। रोहित बैटिंग लाइनअप में ऊपर नीचे कर रहा है, विराट का कोई नहीं सोच रहा, क्योंकि डरते हैं ना सब।”

बॉर्डर गावस्कर सीरीज 2024-25 में नीतीश रेड्डी vs विराट कोहली (चौथे टेस्ट मैच तक)

नीतीश कुमार रेड्डी ने मेलबर्न में पहली पारी में अपना पहला टेस्ट शतक बनाया था। इस सीरीज की सात पारियों में रेड्डी ने 49 की औसत से 294 रन बनाए हैं। पांचवें टेस्ट मैच में भी नीतीश अच्छा प्रदर्शन कर एक और शतक जड़ने की जरूर सोचेंगे।

वहीं, कोहली के नाम सात पारियों में 167 रन हैं, लेकिन उनमें से 100 रन उन्होंने पर्थ में एक पारी में बनाए। किंग कोहली भी चाहेंगी की वह सिडनी टेस्ट मेन ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा खतरा बनकर सामने आए।

আরো ताजा खबर

Women’s T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने बढ़ाया इंग्लैंड का हौसला

Women’s T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 40 रन से हराकर फाइनल में...

ENG vs IND: भारत ने दूसरे टी20 में टाॅस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू के साथ ही रच दिया इतिहास 

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की जारी टी20आई सीरीज का दूसरा मैच आज 4 जुलाई, शनिवार को मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड...

महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने के बाद परिवार से मिलके भावुक हुई इंग्लिश पेसर लाॅरेन बेल, देखें वायरल वीडियो

Women’s T20 World Cup 2026: Lauren Bell (Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर इंग्लैंड ने फाइनल में जगह...

4 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. इतिहास रचने से महज 1 विकेट दूर अक्षर पटेल, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20आई में हासिल कर सकते हैं बड़ी उपलब्धि भारत...