Skip to main content

ताजा खबर

बड़ी खबरः IPL 2025 Auction में अनसोल्ड रहने के बाद डेविड वॉर्नर PSL में खेलते आएंगे नजर

David Warner (Photo Source: X)

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे। वह पिछले तीन सीजन से दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। आईपीएल में फ्रेंचाइजियों द्वारा इग्नोर होने के बाद वॉर्नर अब पाकिस्तान सुपर लीग के आगामी सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे। उन्होंने PSL के ड्रॉफ्ट के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें उन्हें जगह मिल गई है।

पहली बार PSL में खेलेंगे डेविड वॉर्नर

डेविड वॉर्नर ने अपने करियर में पहली बार PSL के ड्रॉफ्ट के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। बता दें, उन्होंने 2019 सीजन के दौरान लीग में शामिल होने से इनकार कर दिया था। पाकिस्तान सुपर लीग का आगामी सीजन 8 अप्रैल से 19 मई तक खेला जाएगा।

शानदार रहा है वॉर्नर का करियर

डेविड वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट में 49 शतकों की मदद से 18,995 रन बनाए हैं। वह वनडे वर्ल्ड कप 2015, 2023, टी20 वर्ल्ड कप 2021 और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे। उन्होंने 2009 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते हुए अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी।

इसके बाद वह 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े और 2016 में अपनी कप्तानी में फ्रेंचाइजी को पहली बार चैंपियन बनाया था। वह तीन बार ऑरेंज कैप जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने 184 आईपीएल मैचों में 40.52 के औसत, 139.77 की स्ट्राइक रेट से 6565 रन बनाए हैं। वॉर्नर इस वक्त बिग बैश लीग 2025 में सिडनी थंडर का प्रतिनिधित्व रहे हैं।

PSL 2025 के लिए इन विदेशी खिलाड़ियों ने दिया है अपना नाम

टिम साउदी (न्यूजीलैंड), मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड), रासी वान डर डुसेन (दक्षिण अफ्रीका), मैथ्यू शॉर्ट (ऑस्ट्रेलिया), गुडाकेश मोती (वेस्टइंडीज), एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड), ल्यूक वुड (इंग्लैंड), सीन एबॉट (ऑस्ट्रेलिया), एलेक्स कैरी (ऑस्ट्रेलिया), उस्मान ख्वाजा (ऑस्ट्रेलिया), कॉर्बिन बॉश (दक्षिण अफ्रीका), राइली रूसो (दक्षिण अफ्रीका), कॉलिन मुनरो (न्यूजीलैंड), डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड), टॉम कोहलर-कैडमोर (इंग्लैंड), टॉम करन (इंग्लैंड), डेविड विली (इंग्लैंड), डेविड मलान (इंग्लैंड), जेसन रॉय (इंग्लैंड), शाकिब अल हसन (बांग्लादेश), मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेश), और सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे), डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया)

আরো ताजा खबर

भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच का बायकाॅट करने पर पाकिस्तान को चेतावनी देना ICC का सही कदम: राजीव शुक्ला

India Pakistan T20 World Cup (Image credit Twitter – X) बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने को लेकर...

T20 World Cup 2026 से पहले फॉर्म में लौटे बाबर आजम, तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड!

Babar Azam breaks Virat Kohli’s record (image via getty) पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने टी20आई इतिहास में अपना नाम और मजबूत कर लिया है। उन्होंने इस फॉर्मेट में...

2 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Ranji Trophy 2025-26: क्वार्टरफाइनल मैच के लिए शार्दुल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल की हुई मुंबई टीम में वापसी जारी रणजी ट्राॅफी 2025-26 सीजन के...

‘यह बकवास बंद करो’ – पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ T20 WC मैच का बहिष्कार करने के बाद शशि थरूर

Shashi Tharoor (image via X) सांसद शशि थरूर ने पाकिस्तान के आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ ग्रुप-स्टेज मैच का बॉयकॉट करने के फैसले के बाद...