Skip to main content

ताजा खबर

2024 की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट XI

Yashasvi Jaiswal Record (Photo Source: Getty Images)

अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में इस साल यानी 2024 में कई खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और तमाम फैंस का दिल जीत लिया। सिर्फ भारत के ही नहीं बल्कि दुनियाभर के तमाम क्रिकेटर्स ने 2024 में अपनी छाप छोड़ी।

इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं 2024 की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट XI के बारे में यहां।

1- यशस्वी जायसवाल (इंडिया)

Yashasvi Jaiswal (Photo Source: X)

भारतीय टीम के बेहतरीन सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 2024 में 15 टेस्ट में 54 के ऊपर के औसत से 1478 रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में इस साल यशस्वी जायसवाल दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस साल तीन शतक बनाए हैं और यशस्वी को अभी से दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिना जा रहा है।

2- रचिन रवींद्र (न्यूज़ीलैंड)

Rachin Ravindra (Image Credit- Getty Images)

रचिन रवींद्र ने 2024 में 12 मैच में 42 के ऊपर के औसत से 984 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था।

3- केन विलियमसन (न्यूजीलैंड)

Kane Williamson (Photo Source: Getty Images

न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन ने 2024 में 9 मैच में 59.58 के औसत से 1013 रन बनाए हैं। उन्होंने इसी साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया था।

4- जो रूट (इंग्लैंड)

Joe Root (Photo Source: X)

जो रूट 2024 में टेस्ट मैच सबसे शानदार बल्लेबाज रहे है। उन्होंने 17 मैच में 55.57 के औसत से 1556 रन बनाए हैं। 2024 में जो रूट ने 6 शतक बनाए हैं। यही नहीं इस साल जरूर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। जो रूट ने अभी तक अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 12972 रन बनाए हैं।

5- टेम्बा बावुमा (साउथ अफ्रीका)

Temba Bavuma (Pic Source-X)

साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने 2024 में ज्यादा टेस्ट मैच नहीं खेले हैं लेकिन वो अपनी टीम के लिए काफी कारगर साबित हुए हैं। बेहतरीन बल्लेबाज ने 5 मैच में 55.58 के औसत से 503 रन बनाए हैं। यही नहीं उनकी कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र के फाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली है।

6- हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)

Harry Brook (Image Credit- Twitter X)

हैरी ब्रूक ने 2024 में 12 मैच में 55 के औसत से 1100 रन बनाए हैं। इस साल युवा खिलाड़ी चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। यही नहीं ब्रूक ने मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ 317 रन जड़े थे।

7- जेमी स्मिथ (इंग्लैंड)

Jamie Smith (Pic Source-X)

जेमी स्मिथ ने धमाकेदार तरीके से इंग्लैंड टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाई थी और आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया था। बता दें कि, जेमी स्मिथ ने 2014 में 9 टेस्ट में 40.45 के औसत से 637 रन बनाए हैं।

8- कमिन्डु मेंडिस (श्रीलंका)

Kamindu Mendis (Photo Source: X/Twitter)

कमिन्डु मेंडिस के लिए 2024 साल काफी यादगार रहने वाला हैं। उन्होंने 9 मुकाबलों में 74.92 के औसत से 1049 रन बनाए हैं। श्रीलंका की ओर से इस युवा खिलाड़ी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए तमाम क्रिकेट फैंस को अपना दीवाना बना दिया।

9- गस एटकिंसन (इंग्लैंड)

Gus Atkinson (Pic Source-X)

गस एटकिंसन इंग्लैंड की ओर से चौथे खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने इस साल 11 टेस्ट खेले हैं और 22.15 के औसत से 52 विकेट हासिल किए हैं। वो इस साल दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

10- जसप्रीत बुमराह (इंडिया)

Jasprit Bumrah (Photo Source: Getty Images)

भारतीय टीम के अनुभवी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 2024 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस साल 13 मैच में 71 विकेट झटके हैं और विरोधी टीम के बल्लेबाजी लाइनअप को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया है। तमाम लोगों ने उनके प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा की है।

11- मैट हेनरी (न्यूजीलैंड)

Matt Henry. (Photo by Gareth Copley/Getty Images)

मैट हेनरी ने इस साल 9 मैच में 18.58 के औसत से 48 विकेट झटके हैं। यही नहीं धुआंधार तेज गेंदबाज इस साल चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

আরো ताजा खबर

Women’s T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने बढ़ाया इंग्लैंड का हौसला

Women’s T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 40 रन से हराकर फाइनल में...

ENG vs IND: भारत ने दूसरे टी20 में टाॅस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू के साथ ही रच दिया इतिहास 

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की जारी टी20आई सीरीज का दूसरा मैच आज 4 जुलाई, शनिवार को मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड...

महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने के बाद परिवार से मिलके भावुक हुई इंग्लिश पेसर लाॅरेन बेल, देखें वायरल वीडियो

Women’s T20 World Cup 2026: Lauren Bell (Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर इंग्लैंड ने फाइनल में जगह...

4 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. इतिहास रचने से महज 1 विकेट दूर अक्षर पटेल, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20आई में हासिल कर सकते हैं बड़ी उपलब्धि भारत...