Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: क्या मेलबर्न टेस्ट में यशस्वी जायसवाल सच में थे आउट? रोहित शर्मा ने किया हैरतअंगेज खुलासा

BGT 2024-25: क्या मेलबर्न टेस्ट में यशस्वी जायसवाल सच में थे आउट? रोहित शर्मा ने किया हैरतअंगेज खुलासा

BGT 2024-25 (Pic Source-X)

मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 184 रन से मात दी। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

टीम इंडिया की ओर से बेहतरीन सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 8 चौके की मदद से 84 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल इस मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन महत्वपूर्ण समय पर वो आउट हो गए। बता दें कि, पैट कमिंस की एक साधारण गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने बड़ा शॉट खेलने चाहा लेकिन गेंद उनके ग्लव से लगकर विकेटकीपर एलेक्स केरी के पास गई जहां उन्होंने कैच को अच्छी तरह से पूरा किया।

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने यशस्वी के आउट को लेकर अपील की लेकिन फिर अंपायर ने उन्हें नॉटआउट करार दिया। इसके तुरंत बाद पैट कमिंस ने रिव्यू मांगा। थर्ड अंपायर ने जब रिप्ले देखा तो पता चला की गेंद ग्लव से लगकर विकेटकीपर के पास गई है लेकिन Snicko में कुछ भी नहीं दिख रहा है। हालांकि ग्लव में लगकर गेंद में हुई हरकत की वजह से थर्ड अंपायर ने यशस्वी जायसवाल को आउट करार दिया।

यशस्वी जायसवाल भी इस चीज को देखकर काफी हैरान थी कि जब Snicko में आवाज नहीं आई है तो आखिर क्यों उन्हें आउट दिया गया है। सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर काफी ट्वीट वायरल हो रहे हैं।

यह भी पढ़े:- BGT 2024-25: मेलबर्न टेस्ट में पैट कमिंस ने धमाकेदार ऑलराउंड प्रदर्शन कर जीता सभी का दिल, साथ ही POTM अवार्ड भी किया अपने नाम

यशस्वी जायसवाल के आउट को लेकर रोहित शर्मा ने अपना पक्ष रखा

इस पूरे हादसे को लेकर रोहित शर्मा ने मैच खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, ‘Snicko में यह नहीं दिखा था लेकिन नंगी आंखों से डिफ्लेक्शन देख सकता था। ऐसा देखकर यह लग रहा था कि उन्होंने गेंद को छुआ है लेकिन हम फैसले के गलत साइड आकर गिरे।’

इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैच की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया के लिए सबसे खराब बात यह थी कि उन्होंने आखिरी सेशन में लगातार अंतराल में विकेट गंवा दिए। अब इन दोनों टीमों के बीच पांच और अंतिम टेस्ट 3 जनवरी से सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू हो रहा है। इस मैच को टीम इंडिया जरूर अपने नाम करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

12 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना? फुरकान भट्टी के यूट्यूब चैनल पर...

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...