Skip to main content

ताजा खबर

मेलबर्न टेस्ट में हार के बाद कैसे WTC Final में पहुंचेगा भारत? जानें Points Table का ताजा हाल-

मेलबर्न टेस्ट में हार के बाद कैसे WTC Final में पहुंचेगा भारत जानें Points Table का ताजा हाल-

Team India (Photo Source: Getty Images)

WTC Points Table: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न में खेला गया। मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 184 रनों से शानदार जीत दर्ज कर सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। मेजबान टीम ने मैच की पहली पारी में स्टीव स्मिथ की 140 रन की पारी के बल पर 474 रन बनाए थे। पहली पारी में टीम इंडिया लड़खड़ाई, लेकिन नीतीश कुमार रेड्डी (114) की शतकीय पारी के चलते 369 रन बनाने में सफल रही।

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 234 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 340 रनों का लक्ष्य मिला। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल (84) के अलावा कोई बल्लेबाज योगदान नहीं दे पाया। टीम 155 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।

पाकिस्तान को दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में हराकर साउथ अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल में पहुंच गई है। टीम इस वक्त पॉइट्स टेबल में पहले स्थान पर है। मेलबर्न टेस्ट में हार के बाद टीम इंडिया के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं, आइए आपको बताते हैं कि टीम किस तरह से फाइनल में पहुंच सकती है।

WTC Final में कैसे पहुंचेगा भारत?

मेलबर्न टेस्ट में हार के बाद टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 पॉइंट्स टेबल में 18 मैचों में 9 जीत, 114 पॉइंट्स और 52.78 PCT के साथ तीसरे स्थान पर है। अगर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म होती है तो– टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज में श्रीलंका के 2-0 या 1-0 जीतने से फाइनल में पहुंच जाएगी।

वहीं, अगर SL और AUS के बीच सीरीज 0-0 से ड्रॉ होती है तब भी भारत फाइनल में पहुंच जाएगा। दूसरी ओर, अगर ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2-1 या 3-1 से जीतता है तो टीम इंडिया फाइनल में नहीं पहुंच पाएगी।

WTC Final में कैसे पहुंचेगा ऑस्ट्रेलिया?

ऑस्ट्रेलियाई टीम मेलबर्न टेस्ट में जीत के बाद 16 मैचों में 10 जीत, 61.46 PCT के साथ दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया अगर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 3-1 से जीत जाती है तो टीम सीधे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएगी।

अगर IND और AUS के बीच सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म होती है तब- ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच आगामी टेस्ट सीरीज में अगर श्रीलंकाई टीम 2-0 या 1-0 से जीतती है तो भारत फाइनल में पहुंचेगा। वहीं, अगर दोनों टीमों के बीच सीरीज 1-1 से ड्रॉ और ऑस्ट्रेलिया 1-0 या 2-0 से जीतती है तो फाइनल में पहुंच जाएगी।

अगर ऑस्ट्रेलिया BGT 2-1 से जीतती है तब- श्रीलंका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज 2-0 से जीतती है तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं, अगर श्रीलंका 1-0 से जीतती है, सीरीज 0-0 या 1-1 से ड्रॉ रहती है और ऑस्ट्रेलिया 1-0 या 2-0 से जीतती है तो ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंच जाएगी।

AUS vs IND के बीच मेलबर्न टेस्ट के बाद WTC 2023-25 पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल-

पोजिशन टीम मैच जीत हार ड्रॉ नो रिजल्ट पॉइंट्स PCT
1 साउथ अफ्रीका 11 7 3 1 0 88 66.670
2 ऑस्ट्रेलिया 16 10 4 2 0 118 61.460
3 भारत 18 9 7 2 0 114 52.780
4 न्यूजीलैंड 14 7 7 0 0 81 48.210
5 श्रीलंका 11 5 6 0 0 60 45.450
6 इंग्लैंड 22 11 10 1 0 114 43.180
7 बांग्लादेश 12 4 8 0 0 45 31.250
8 पाकिस्तान 11 4 7 0 0 40 30.300
9 वेस्टइंडीज 11 2 7 2 0 32 24.240

আরো ताजा खबर

हैरी ब्रूक ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, शुभमन गिल को पीछे छोड़ बने सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी

Harry Brook (Image Credit- Twitter X) हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने जब से व्हाइट बाॅल क्रिकेट में इंग्लैंड टीम की कमान संभाली है, तब से वह अलग तरह की फाॅर्म...

पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने किया बड़ा खुलासा, बोले “ग्रेग चैपल ने टीम इंडिया में फूट डाली, खिलाड़ियों को आपस में लड़वाया”

Greg Chappell and Harbhajan Singh (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने पूर्व भारतीय कोच ग्रेग चैपल के...

NZ vs IND 2026: भारत ने 4 विकेट से जीता पहला टी20आई मैच, संजू सैमसन ने जड़े 67 रन

NZ vs IND 2026, 1st T20I (image via getty) 22 अक्टूबर, गुरुवार को क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड...

22 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026: भारत ने 4 विकेट से जीता पहला टी20आई मैच, संजू सैमसन ने जड़े 67 रन 22 अक्टूबर, गुरुवार...