Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: जानें MCG में चौथी पारी में कितने रनों का टारगेट सफलतापूर्वक चेज हुआ है? 

Melbourne Cricket Ground. (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया और भारत (AUS vs IND) के बीच जारी BGT सीरीज का चौथा मैच इस समय मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में 30 दिसंबर को 5वें दिन का खेल शुरू होगा। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक, मेजबान ऑस्ट्रेलिया की भारत पर बढ़त 333 रनों की हो गई है।

हालांकि, इस विशाल बढ़त के बाद फैंस के मन में सवाल आ रहा है कि इस मैदान पर किसी टेस्ट मैच की आखिरी पारी में कितने रनों का लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा हुआ है। तो आइए इस खबर के माध्यम से आपके इस सवाल का जबाव देते हैं:

इतने रनों का हुआ है सफलतापूर्वक पीछा

बता दें कि इस मैदान पर किसी टेस्ट मैच की चौथी पारी में 332 रनों का सफलतापूर्वक पीछा किया जा चुका है। हालांकि, यह रन-चेज करीब 96 साल पहले देखने को मिला था, जब 29 दिसंबर 1928 को इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 विकेट रहते इस टारगेट को हासिल किया था।

हालांकि, इसके बाद इतने बड़े टारगेट का MCG पर कभी भी पीछा नहीं हुआ। तो वहीं 250+ से अधिक का स्कोर चौथी पारी में कुल 6 बार सफलतापूर्वक हासिल किया जा चुका है। आखिरी बार 250+ से अधिक के टारगेट को Richie Benaud की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया ने Frank Worrell की अगुवाई वाली वेस्टइंडीज के खिलाफ 258 रनों के टारगेट का 1961 में पीछा किया था।

फिलहाल, ऑस्ट्रेलियाई खेमा यह आंकड़े देखकर काफी राहत की सांस ले रहा होगा। खैर, देखने लायक बात होगी कि भारत जारी टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया से मिले बड़े टारगेट का पीछा कर पाता है या नहीं?

आखिरी विकेट की साझेदारी भारत के लिए बनी सिरदर्द

दूसरी ओर, MCG में जारी इस टेस्ट मैच के बारे में बताएं, तो चौथे दिन का खेल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 228 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की भारत पर बढ़त 333 रनों की हो गई है।

भारत ने मैच में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी का 9वां विकेट 173 रनों पर हासिल कर लिया था। लेकिन नाथन लियोन (41*) और स्काॅट बोलेंड (10*) की 10वें विकेट के लिए की गई 55* रनों की अटूट साझेदारी दे भारत की टेंशन बढ़ा दी है। देखने लायक बात होगी कि भारत खेल के 5वें दिन कितनी जल्दी इस साझेदारी को तोड़ पाती है?

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...

‘तब की तब देखेंगे’ – 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर Rohit Sharma ने तोड़ी चुप्पी!

Rohit Sharma Breaks Silence on 2027 World Cup Plans (image via getty) भारत के अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा ने आखिरकार 2027 आईसीसी मेन्स वनडे वर्ल्ड कप में अपनी भागीदारी को...