Skip to main content

ताजा खबर

WTC 2023-25: दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में ऑलराउंड प्रदर्शन कर इस चक्र के फाइनल में अपनी जगह की पक्की

South Africa Team (Pic Source-X)

आज यानी 29 दिसंबर को सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को दो विकेट से हराया। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। पाकिस्तान के खिलाड़ियों का प्रदर्शन पहले टेस्ट में निराशाजनक रहा।

यही नहीं इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। दक्षिण अफ्रीका इस चक्र के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। मैच की बात की जाए तो पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 211 रन बनाए थे जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम अपनी पहली पारी में 301 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

जवाब में पाकिस्तान टीम ने अपनी दूसरी पारी में 237 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका को मैच जीतने के लिए 148 रन की जरूरत थी। टीम के बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में काफी खराब बल्लेबाजी की। मेजबान की ओर से दूसरी पारी में एडन मार्करम ने 37 रन बनाए जबकि कप्तान टेम्बा बावुमा 40 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। David Bedingham ने 16 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने अपने 8 विकेट महज 99 रन पर खो दिए थे।

हालांकि इसके बाद 9वें विकेट के लिए मार्को जानसेन और कगिसो रबाडा के बीच 51 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया। जहां एक तरफ कगिसो रबाडा ने 31* रन बनाए वहीं दूसरी ओर मार्को जानसेन ने 16* रन का योगदान दिया।

मोहम्मद अब्बास ने दूसरी पारी में झटके 6 विकेट

पाकिस्तान की ओर से बेहतरीन तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने दूसरी पारी में 6 विकेट झटके। उन्होंने इस मैच में कुल 7 विकेट अपने नाम किए। हालांकि इसके बावजूद पाकिस्तान टीम इस मैच को अपने नाम करने में नाकाम रही।

पहली बार दक्षिण अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की की। बता दें कि, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का फाइनल 11 जून को लॉर्ड्स में खेला जाना है। अब यह देखना काफी रोमांचक होगा कि दक्षिण अफ्रीका इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के फाइनल में किस टीम के खिलाफ खेलती है? इस समय ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच भी पांच मैच की टेस्ट सीरीज के लिए जा रही है और दोनों टीमों के लिए इस सीरीज को जीतना बेहद जरूरी है।

আরো ताजा खबर

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...

‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’

Fielding Coach Subhadeep Ghosh Decodes Kohli’s Catch, Rohit’s Run-Out (image via X) भारत के नए फील्डिंग कोच, सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh) ने उन जरुरी एलिमेंट्स को हाईलाइट किया है, जिनकी...

SM Trends: 6 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के एक बड़े कटआउट की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। किंग...