Skip to main content

ताजा खबर

AB de Villiers का ये वायरल वीडियो जरूर देखना, Ashwin के लिए काफी कुछ बोला है

AB de Villiers And Ravichandran Ashwin (Image Credit- Instagram)

Ravichandran Ashwin ने अचानक ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को निराश कर दिया था, साथ ही उनके संन्यास लेने पर सवाल भी खड़े हुए थे। जिसके बाद विरोधी टीम के कई खिलाड़ियों ने अश्विन की जमकर तारीफ भी की थी, जहां इस लिस्ट में अब AB de Villiers का नाम भी जुड़ गया है।

AB de Villiers के लिए सबसे महान गेंदबाज हैं Ashwin

हाल ही में AB de Villiers ने अपने इंस्टा पर एक रील वीडियो शेयर की है, जिसमें वो Ravichandran Ashwin की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो में AB de Villiers ने कहा कि- अश्विन का पूरा करियर काफी ज्यादा कमाल का रहा है, मैंने उनके लिए ट्वीट किया था और लिखा था कि अश्विन तुम एक दिग्गज खिलाड़ी हो। अश्विन के साथ मैंने अपनी जंग को काफी पसंद किया है, साथ ही इस स्पिन गेंदबाज के लिए काफी इज्जत भी है। अश्विन ने हमेशा प्रतिस्पर्धी के साथ क्रिकेट खेला और हमेशा उनके चेहरे पर मुस्कान रही, साथ ही वो एक काफी स्मार्ट क्रिकेटर हैं। साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि- अश्विन ने अपने करियर में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं, उनको शानदार करियर के लिए बधाई देता है और जल्द ही मैं उनका इंटरव्यू लेने का प्रायस करूंगा।

Ashwin को लेकर इस वीडियो में की AB de Villiers ने बात

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AB de Villiers (@abdevilliers17)

Ashwin अब IPL में पुरानी टीम से खेलते हुए नजर आएंगे

*IPL मेगा ऑक्शन के जरिए Ashwin को वापस उनकी पुरानी टीम ने खरीदा था।
*ऐसे में अश्विन अब एक बार फिर से चेन्नई टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।
*इससे पहले भी वो CSK टीम का हिस्सा रहे चुके हैं, चेन्नई के रहने वाले हैं अश्विन।
*दूसरी ओर अश्विन लगातार अपने Youtube चैनल पर भी रहे हैं काफी ज्यादा एक्टिव।

हाल ही में Ashwin का एक पोस्ट हुआ था काफी वायरल

जी हां, संन्यास लेने के कुछ समय बाद आर अश्विन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, पोस्ट की तस्वीर में वो टीम बस में बैठे हुए नजर आए। वहीं इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा था- Don’t cry because it’s over, smile because it happened, जिसके बाद उनके संन्यास को लेकर काफी सारे सवाल खड़े हुए थे।

आप भी देखो आर अश्विन का ये वायरल हुआ पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ashwin (@rashwin99)

আরো ताजा खबर

‘मुझे विराट के खिलाफ बोलने के लिए पैसे ऑफर हुए’ जर्मन माॅडल ने कोहली को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

LizLaz and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) जर्मन माॅडल लिजलैज (LizLaz) ने हाल में ही एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। लिजलैज ने हालिया एक मीडिया इंटरव्यू में बताया...

IPL 2026: ‘भुवनेश्वर कुमार की टैलेंट’ इरफान पठान ने MI के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी के दिग्गज खिलाड़ी की जमकर तारीफ की

Bhuvneshwar Kumar (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से जीत दर्ज कर IPL 2026 में अपनी स्थिति मजबूत कर...

IPL 2026: रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराकर प्लेऑफ उम्मीदों को रखा जिंदा 

Axar Patel (Image Credit- Twitter X) पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 55वां मैच धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला गया। बता दें इस मुकाबले...

PBKS vs DC, Top 10 Memes: पंजाब बनाम दिल्ली मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, PBKS vs DC: top 10 memes (image via X) कप्तान अक्षर पटेल ने आगे बढ़कर एक अहम अर्धशतक बनाया, जबकि डेविड मिलर ने भी 51 रनों की महत्वपूर्ण...