Skip to main content

ताजा खबर

2024 के भारतीय क्रिकेट के टॉप मोमेंट्स के बारे में जाने यहां

T20 World Cup 2024 Winner India (Photo Source: Getty Images)

तमाम भारतीय फैंस के लिए साल 2024 काफी यादगार रहा। टीम इंडिया के ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस साल जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कई शानदार उपलब्धि अपने नाम की।

बता दें कि, पिछले काफी समय से टीम इंडिया का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार रहा है और ऐसे कई कीर्तिमान है जो उन्होंने हासिल किए हैं। इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं 2024 के टॉप मोमेंट्स के बारे में।

1- टीम इंडिया ने 17 साल के बाद टी20 वर्ल्ड कप को किया अपने नाम

T20 World Cup 2024 Winner India (Photo Source: Getty Images)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत दर्ज की। इस फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

बता दें कि, टीम इंडिया ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 76 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। जवाब में दक्षिण अफ्रीका 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 169 रन ही बना पाई।

2- विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने टी20 फॉर्मेट से लिया संन्यास

Virat Kohli Ravindra Jadeja Rohit Sharma (Photo Source: X/Twitter)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के जीतने के बाद विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इन तीनों ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन टी20 फॉर्मेट में काफी अच्छा रहा।

रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सूर्यकुमार यादव को टीम की कमान सौंप दी गई है। हालांकि वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा ही कर रहे हैं।

3- रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

R Ashwin with wife Prithi. (Image Source: Instagram)

भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही 5 मैच की टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट के बाद यह महत्वपूर्ण फैसला लिया।

रविचंद्रन अश्विन को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में गिना जाता है और सभी फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन हुआ था रहा है। तमाम लोगों ने रविचंद्रन अश्विन को उनके भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी है।

4- महिला प्रीमियर लीग 2024 की ट्रॉफी को पहली बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम ने किया अपने नाम

RCB Women Team (Photo Source: WPL Official Website)

स्मृति मंधाना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने महिला प्रीमियर लीग 2024 की ट्रॉफी को अपने नाम किया। फाइनल में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया।

इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 113 रन बनाए। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस मैच को दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। पहली बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम ने महिला प्रीमियर लीग की ट्रॉफी को हासिल किया है।

5- न्यूजीलैंड टीम ने पहली बार भारत को उन्हीं के घर में टेस्ट सीरीज में दी करारी शिकस्त

IND vs NZ (Photo Source: Getty Images)

इसी साल अक्टूबर नवंबर महीने में न्यूजीलैंड और इंडिया के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेली गई थी। यह टेस्ट सीरीज भारत में ही होस्ट की गई थी जिसको न्यूजीलैंड ने 3-0 से अपने नाम किया। पहले टेस्ट को न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से जीता जबकि दूसरे को टीम ने 113 रनों से अपने नाम किया।

इन दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम टेस्ट न्यूजीलैंड ने 25 रन से जीता। इस पूरी सीरीज में टीम इंडिया ने निराशाजनक प्रदर्शन किया और कई लोगों ने उनकी जमकर आलोचना भी की।

6- 10 साल के बाद विराट कोहली आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के टॉप 20 से हुए बाहर

Virat Kohli (Photo Source: X)

भारतीय टीम के विराट कोहली पिछले काफी समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इस समय टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेल रही है और इसमें भी विराट कोहली अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं।

10 साल में पहली बार ऐसा हुआ कि विराट कोहली आईसीसी टेस्ट रैंकिंग की टॉप 20 से बाहर हो गए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही पांच मैच की टेस्ट सीरीज इस समय 1-1 की बराबरी पर है।

7- संजू सैमसन ने 2024 में रचा इतिहास

Sanju Samson (Pic Source-X)

भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी संजू सैमसन ने 2024 में इतिहास रच दिया। संजू सैमसन पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने एक कैलेंडर ईयर में तीन टी20 शतक जड़े। उनके लिए यह साल जबरदस्त रहा है।

संजू सैमसन ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा था। यही नहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में भी संजू सैमसन ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए मैच विनिंग शतक मारा था। इस मैच में उन्होंने 107 रन बनाए थे। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 में उन्होंने 100 रन बनाए और यह शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया।

8- रोहित शर्मा बने टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले सबसे बुजुर्ग कप्तान

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया था। रोहित शर्मा सबसे बुजुर्ग कप्तान बन गए हैं जिनकी कप्तानी में टीम ने टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम किया है।

रोहित शर्मा ने यह उपलब्धि 37 साल और 60 दिन में अपने नाम की। हालांकि इस बेहतरीन उपलब्धि को अपने नाम करने के बाद रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...

‘तब की तब देखेंगे’ – 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर Rohit Sharma ने तोड़ी चुप्पी!

Rohit Sharma Breaks Silence on 2027 World Cup Plans (image via getty) भारत के अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा ने आखिरकार 2027 आईसीसी मेन्स वनडे वर्ल्ड कप में अपनी भागीदारी को...