Skip to main content

ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया की मीडिया पर भड़के Irfan Pathan, बोले- विराट को लेकर मत करो दोगलापन

(Image Credit- Instagram)

इस समय टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज Irfan Pathan ऑस्ट्रेलिया में मौजूद हैं, जहां वो BGT में कमेंट्री कर रहे हैं। इस बीच इरफान पठान का ऑस्ट्रेलिया की मीडिया पर गुस्सा फूट पड़ा है, साथ ही इसे लेकर उन्होंने अपनी राय देते हुए विराट का साथ दिया है और वहां की मीडिया की क्लास भी लगाई है।

Irfan Pathan ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की लगाई क्लास

चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन Virat Kohli और Sam Konstas के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद अगले दिन ऑस्ट्रेलिया की मीडिया ने विराट कोहली पर निशाना साधा है और उनको जोकर बता दिया। अब इसी को लेकर Irfan Pathan ने अपना पक्षा रहा है, जिसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के खिलाफ बयान दिया है।

ऐसा क्या बोल दिया Irfan Pathan ने?

Star Sports के एक वीडियो में Irfan Pathan ने कहा कि- विराट के मामले में ऑस्ट्रेलिया की मीडिया और यहां के पूर्व खिलाड़ी दोगलेपन की हद पार कर रहे हैं, हमने विराट के गुस्से को सपोर्ट नहीं किया है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की मीडिया पहले विराट को राजा बता रही है और फिर जोकर बता रही है, आप क्रिकेट को बेचने के लिए विराट का कंधा इस्तेमाल कर रहे हो। आगे इरफान ने कहा कि- ऑस्ट्रेलिया की मीडिया विराट की Market Value का फायदा उठा रही है, ये सही चीज नहीं है और पूर्व खिलाड़ी होने के नाते इस हरकत को हम accept नहीं करेंगे। साथ ही इरफान ने कहा कि- ये चीजें बहुत सालों से हो रही है और आगे भी ऐसा होगा अगर अभी इसका खंडन नहीं किया तो।

Irfan Pathan ने पुराना किस्सा किया शेयर

*इस दौरान वीडियो में  Irfan Pathan ने अपना एक पुराना किस्सा किया शेयर।
*Damien Martyn का विकेट लेकर मैंने ताली बजाई थी, उन्होंने गाली दी थी मुझे-इरफान।
*उसके बाद भी मुझे फाइन किया गया था और वो किस्सा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हुआ था-इरफान।
*इन लोगों का ऐसा ही किरदार है, हम नियम माने लेकिन ये लोग नियम नहीं मानेंगे-पठान।

एक नजर Irfan Pathan के इस वीडियो पर

🗣 @IrfanPathan Pathan doesn’t hold back, calls out the #Australian media on the Kohli-Konstas incident 🫣#AUSvINDOnStar 👉 4th Test, Day 2 LIVE NOW! | #ToughestRivalry #BorderGavaskarTrophy pic.twitter.com/S26P7Oq3b0

— Star Sports (@StarSportsIndia) December 27, 2024

विराट और सैम के बीच क्या हुआ था?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by cricket.com.au (@cricketcomau)

আরো ताजा खबर

NZ A vs IND A: इंडिया ए के तीसरे मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की स्क्वॉड में एंट्री

NZ A vs IND A: Rishabh Pant to miss third India A four-day game; Bumrah and Jadeja join squad (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड...

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...

‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’

Fielding Coach Subhadeep Ghosh Decodes Kohli’s Catch, Rohit’s Run-Out (image via X) भारत के नए फील्डिंग कोच, सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh) ने उन जरुरी एलिमेंट्स को हाईलाइट किया है, जिनकी...