Skip to main content

ताजा खबर

BBL 2024-25: SCG में जमकर बोला जेम्स विंस का बल्ला, मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ खेली मैच विनिंग शतकीय पारी

JAMES Vince (Pic Source-X)

आज यानी 26 दिसंबर को बिग बैश लीग 2024-25 का बेहतरीन मुकाबला सिडनी सिक्सर्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच में खेला गया था। इस मुकाबले को सिडनी सिक्सर्स ने 8 विकेट से अपने नाम किया। सिडनी सिक्सर्स की ओर से बेहतरीन सलामी बल्लेबाज जेम्स विंस ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए तूफानी शतक जड़ा।

बता दें कि, जेम्स विंस ने मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ 58 गेंदों में 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से 101* रन की मैच विनिंग पारी खेली। जेम्स विंस ने मेलबर्न स्टार्स के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। इस शतक के बाद जेम्स विंस स्टीव स्मिथ के बाद दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने सिडनी सिक्सर्स की ओर से बिग बैश लीग में शतक जड़ा।

मुकाबले की बात की जाए तो मेलबर्न स्टार्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 194 रन बनाए। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 10 चौके और 2 छक्कों की मदद से 68 रनों की आक्रामक पारी खेली। बेन डकेट के अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने 32 रन बनाए जबकि कप्तान मार्कस स्टोइनिस ने 20 रन का योगदान दिया।

That’s a first Big Bash century for James Vince!

Just the second Sixer, after Steve Smith, to make a BBL ton 👏 #BBL14 pic.twitter.com/bao2oxe1hZ

— KFC Big Bash League (@BBL) December 26, 2024

सिडनी सिक्सर्स के बल्लेबाजों ने अपना काम अच्छी तरह से निभाया

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिडनी सिक्सर्स टीम की ओर से जेम्स विंस के अलावा जोश फिलिप ने 42 रन बनाए। हालांकि कप्तान Moises Henriques 10 रन बनाकर आउट हो गए। जॉर्डन सिल्क ने भी जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए तीन चौके और एक छक्के की मदद से 34 रनों का योगदान दिया।

सिडनी सिक्सर्स ने इस लक्ष्य को 18.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। बता दें कि, अभी तक सिडनी सिक्सर्स ने बिग बैश लीग के इस सीजन में तीन मैच खेले हैं और तीनों में उन्होंने जीत दर्ज की है। 6 अंक के साथ सिडनी सिक्सर्स इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की अंक तालिका में पहले पायदान पर है। वहीं मेलबर्न स्टार्स ने अभी तक चार मैच खेले हैं और सभी में उन्हें हार झेलनी पड़ी है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 57: RCB बनाम KKR मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

RCB vs KKR Match Preview (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के मैच नंबर 57 में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होने वाला है। दोनों टीमों...

PBKS vs DC: दिल्ली कैपिटल्स तो जीत गई लेकिन कप्तान अक्षर पटेल पर बीसीसीआई ने ठोक दिया जुर्माना

Axar Patel (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स ने जारी आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस में खुद को बनाए रखा है। बता दें मैच नंबर 55 में डीसी ने...

12 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराकर प्लेऑफ उम्मीदों को रखा जिंदा पंजाब किंग्स...

‘मुझे विराट के खिलाफ बोलने के लिए पैसे ऑफर हुए’ जर्मन माॅडल ने कोहली को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

LizLaz and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) जर्मन माॅडल लिजलैज (LizLaz) ने हाल में ही एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। लिजलैज ने हालिया एक मीडिया इंटरव्यू में बताया...